ताजा नारियल हमारी स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यदि आप ताजे नारियल खाना पसंद नहीं करते तो नारियल से आप कई तरह के व्यंजन बना सकते हैं जो कि बेहद स्वादिष्ट भी होते हैं और आपकी सेहत के लिए भी अच्छे होते हैं। नारियल से अलग-अलग प्रकार के व्यंजन बनाने की विधि भी आसान है। आज हम आपके लिए नारियल से अलग-अलग प्रकार की रेसिपी बनाने की विधि लेकर आए हैं।
नारियल की चटनी-
नारियल की चटनी ताजे नारियल, हरी मिर्च, नमक और जीरा के साथ बनाई जाती है। नारियल की चटनी को दक्षिण भारत के लोग अधिक पसंद करते हैं। पहले नारियल की चटनी को सिलबट्टे पर बनाया जाता था लेकिन आधुनिक समय में इलेक्ट्रिक मिक्सर का उपयोग करके लोग इसे बनाते हैं। नारियल की चटनी को डोसा, इडली, उपमा, उत्तपम आदि के साथ परोसा जाता है।
जानिए टमाटर के फायदे और नुकसान
नारियल के लड्डू-
दक्षिण भारत के लोग जब घर में मीठा बनाते हैं तो वह अधिकतर रूप से नारियल के लड्डू ही बनाते हैं। नारियल के लड्डू बनाने के लिए ताजे नारियल, गुड़ या चीनी, इलायची और और दूध चाहिए होता है। दक्षिणी भारत के लोग इसे ज्यादातर त्योहारों या समारोह पर बनाते हैं।
खोपरा लड्डू-
इस लड्डू को आप केवल तीन सामग्री की सहायता से आसानी से बना सकते हैं। यह लड्डू सूखे नारियल, गुड़ और इलायची से बनाए जाते हैं। इस लड्डू में कैल्शियम और आयरन भरपूर मात्रा में होता है ये लड्डू उन स्त्रियों के लिए अच्छे होते हैं जो कि शिशु को जन्म देती है।
नारियल की बर्फी-
नारियल की बर्फी को पारंपरिक रूप से लंबे समय तक दूध का खोया बनाकर और फिर उसमें चीनी और नारियल को डालकर इस बर्फी को बनाया जाता है। इसके बाद आप इसमें इलायची और मेवों से स्वाद दें।
कोकोनट ओरियो आइस क्रीम-
आइसक्रीम में कोकोनट और ओरियो की कुकीज मिलाकर इस आइसक्रीम को बनाया जाता है जो कि बेहद स्वादिष्ट होती है।
नारियल की खीर-
ताजे नारियल, दूध, चीनी और इलायची की सहायता से आप नारियल की खीर बना सकते हैं जो कि खाने में भी बहुत ही स्वादिष्ट होती है। नारियल की खीर को आप अपने मेहमानों को भी परोस सकते हैं उन्हें भी यह बेहद पसंद आएगा।
नारियल और आलू के क्रिस्पी-
उबले हुए आलू के साथ नारियल को कसकर मिला ले इसके बाद इसमें थोड़ा धनिया पाउडर, मिर्ची पाउडर और नमक मिला लें फिर अलग से बेसन का घोल तैयार करें । नारियल और आलू के छोटे-छोटे गोले बना ले फिर उस पर बेसन लगाकर उसे तेल में छाने। यह रेसिपी बहुत ही क्रिस्पी और टेस्टी होती है।