बॉलीवुड की हवा हवाई गर्ल श्रीदेवी अपनी अपकमिंग फिल्म मॉम में नजर आएंगी। इसी के साथ ही आज उनकी फिल्म मॉम का पहला गाना रिलीज हो गया। इस फिल्म का गाना ‘ओ सोना तेरे लिए’ लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
https://www.youtube.com/watch?v=dZC_tgHqYcI
फिल्म मॉम के इस गाने को एआर रहमान ने अपनी आवाज दी है। गाने को लेकर एआर रहमान ने ट्वीटर पर भी जानकारी दी है। एआर रहमान अपने ऑफीशियल ट्विटर हैंडल पर ‘मॉम’ के पहले गाने की जानकारी देते हुए कहा कि यह गाना उन्होंने खुद लिखा और पिछले हफ्ते ही बनाया और गाया है।
आपको बता दें कि इस फिल्म को रवी उद्यावर ने डायरेक्ट किया है और श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म हवा हवाई एक्ट्रेस के इंडस्ट्री में 50 साल पूरे होने के अवसर पर रिलीज होने वाली है। श्रीदेवी की यह 300वीं फिल्म है। फिल्म एक सौतेली मां और उसकी बेटी के रिश्ते के बारे में है। फिल्म में विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना पुलिस वाले के रोल में नज़र आएगें। इस गाने को सुनने के लिए आप description में दिए लिंक पर किल्क कर सकते हैं।