रविवार को आगरा में बॉलीवुड अदाकारा महिमा चौधरी अपनी बेटी आर्यना के साथ ताजमहल का दीदार करने पहुंची। महिमा चौधरी के फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए आगे-पीछे घूमते नजर आए, लेकिन महिमा चौधरी ने अपने फैंस को निराश नहीं किया और उनके साथ फोटोज खिचवांई।
इस दौरान आम लोग के साथ-साथ वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने भी महिमा चौधरी के साथ फोटो खिंचावाई। वहीं वीआईपी सुरक्षा के साथ बॉलीवुड महिमा चौधरी ने ताजमहल का दीदार किया। महिमा चौधरी ने ताजमहल का दीदार कर बताया कि इतना मजा जिंदगी में पहले कभी नहीं आया। इसके साथ साथ महिमा ने ताज को एक बेमिसाल मोहब्बत की निशानी भी बताया। दरअसल, महिमा चौधरी आगरा में आयोजित मिस आगरा फैशन शो में बतौर सेलिब्रिटी जज बनने के लिए आई थीं।
आपको बता दें कि सन् 1997 में आई फिल्म परदेश की शूटिंग के लिए महिला चौधरी, शाहरूख खान और अमरिश पुरी आगरा आए थे।
https://www.youtube.com/watch?v=YDK_eDIhgfM&feature=youtu.be