बिहार के गोपालगंज में एक महिला को सांप ने काट लिया और फिर महिला ने सांप को काट लिया। जिसके बाद दोनों की ही मौत हो गई है। महिला को इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। जहरीले सांप के काटे जाने के बाद गांव वालों ने महिला को सलाह दी कि वह अपनी दांतों से सांप को काटे। इसके बाद महिला सांप पर कई बार वार किया।
दरअसल, 50 साल की रजंती देवी बिहार के श्यापुर नाम के गांव में रहती थी। उनके पति नरेश चौबे एक किसान हैं। चौबे ने बताया गांव के बड़े-बुजुर्ग लोगों ने रजंती को सांप को काटने की सलाह दी थी। गांव वाले ही सांप को पकड़कर लाए। रजंती के काटने के तुरंत बाद ही सांप की मौत हो गई।
पति ने बताया कि रजंती की तबीयत बिगड़ने पर उसे हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टरों ने कहा कि जिस वक्त उन्हें लाया गया, जहर पूरे शरीर में फैल चुका था। जिससे उसकी मौत हो गई।