यूपी के गोंडा में पटाखा फोडने से एक घोडी इतनी नाराज हो गयी कि वो दुल्हे समेत कुंए में जा गिरी। यह हादसा तब हुआ जब दूल्हा घोडी पर सवार होकर कुएँ का फेरा लगा रहा था। उसी वक्त किसी ने पटाखा दाग दिया। जिससे घोड़ी बिदक गयी और दूल्हे को लेकर कुएं में गिर गयी।
जैसे ही यह घटना हुई वैसे ही बारात में हड़कंप मच गया। आनन फानन में जेसीबी मशीन बुलाकर रस्सी के सहारे दोनों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला जा सका। इस दौरान अप्रिय की आशंका को लेकर सबकी सांसें अटकी रही। इसके बाद गाजे बाजे के साथ बारात को एक बार फिर रवाना किया गया।
https://www.youtube.com/watch?v=sx2vy-akHZY