जब 15 अगस्त को पूरा देश आजादी की 70वीं सालगिरह मना रहा था तो उस समय प्रियंका ने कुछ ऐसा कर दिया जो कुछ लोगों के गले नहीं उतरा। दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने तिरंगे के रंग का दुपट्टा गले में पहन रखा है।
इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करने पर किसी ने कहा कि अशोक चक्र के बिना तिरंगा नहीं होता तो किसी ने कहा कि प्रियंका को इस विवादास्पद पोस्ट के लिए माफी मांगनी चाहिए। यही नहीं कईयों ने कहा उन्होंने यह सब प्रचार के लिए किया है। कई लोगों ने तो उन पर लोगों को भिड़वाने का आरोप तक लगा दिया है।
प्रियंका के पक्ष और विपक्ष में जमकर हंगामा हुआ। हालांकि कुछ लोगों ने उनके पक्ष में भी आवाज उठाई।आजादी का जश्न हर किसी को भी मनाने का हक है, प्रियंका ने यह किस मंशा से किया यह तो पता नहीं लेकिन उन पर नजर रखने वालों ने इसे विवाद का मसला बना ही लिया।
https://www.youtube.com/watch?v=Op-J0cFA-VI