कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में बेलंदूर झील में फिर से विषैला झाग उगल रहा है। शहर में सोमवार को हुई भारी बारिश की वजह से झील की स्थिति बेहद खराब हो गई है। हैरान कर देने वाली ताजा तस्वीरों में कई कारों को विषैले झाग की चादर से लिपटा देखा जा सकता है। गौरतलब है कि इस झील में कभी-कभी आग लगने की घटनाएं भी होती रहती हैं।
दरअसल सीवर और उद्योगों से निकलने वाले रसायन इस झील में आकर मिलते हैं। जिससे यहां भारी मात्रा में विषैला झाग पैदा होता है। कभी-कभी इस झाग में आग भी लग जाती है। आसपास की फैक्ट्रियों और शहर की बढ़ती आबादी की वजह से यह झील इतनी प्रदूषित हो चुकी है कि यहां से उठने वाले जहरीले धुएं से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी होती है। प्रदूषण का स्तर कम करने के लिए एनजीटी के आदेश पर प्रदूषण बोर्ड ने 76 फैक्ट्रियों को बंद भी कराया है।
https://www.youtube.com/watch?v=Yy_Pccdexzw