मध्य प्रदेश के उज्जैन में राधे मां का ग्लैमर उनके भक्तों को खूब भाता है। जी हां रविवार को राधे मां उज्जैन पहुंची। जहां उनका भक्तों ने जोरदार स्वागत किया। अपने स्वागत से अभिभूत राधे मां ढोलक की थाप पर जमकर नाची।
दरअसल राधे मां महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन पहुंची थी। आपको बता दें कि राधे मां की लाइफ हिस्ट्री अन्य लोगों से कुछ हटकर है। पिछले 10 सालों में राधे मां की जितनी शोहरत बढ़ी, उतना ही उनका साम्राज्य बढ़ा। मगर ये शोहरत, दौलत, भक्तों की भीड़ हमेशा से नहीं जुड़ी थी।
आपको बता दें कि राधे मां दुल्हन की तरह सजी रही हैं और लाखों के गहने पहनती है। उनके प्रोग्रामों का आयोजन शाही ढंग से होता है। सिर से लेकर पैर तक राधे मां सोने और हीरे से लदी रहती हैं और आँखों पर काला चश्मा लगाकर रहती है। राधे मां को लाल जोड़े से बेहद लगाव है, वो जब भी दर्शन देने आती हैं वो लाल जोड़े में ही दिखती हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि राधे मां की कहानी भारत-पाक सीमा पर बने छोटे से गांव दोरंगला से शुरु होती है। राधे मां का असली नाम सुखविंदर है। राधे मां की शादी 18 साल की उम्र में मुकेरिया के मनमोहन सिंह से हुई थी। शादी के बाद राधे मां के पति कतर की राजधानी दोहा में नौकरी के लिए चले गए। बदहाली की हालत में सुखविंदर ने लोगों के कपड़े सिलकर गुजारा किया। 21 साल की उम्र में राधे मां महंत रामाधीन परमहंस के शरण में जा पहुंचीं।
छह माह तक ली दीक्षा परमहंस ने सुखविंदर को छह महीने तक दीक्षा दी और इसके साथ ही उन्हें नाम दिया राधे मां। तंत्र-मंत्र भी जानती हैं राधे मां राधे मां पर तंत्र-मंत्र और काले जादू के भी आरोप लगते रहे हैं।
बताया जाता है कि मुकेरिया में डकोर खालसा के बैरागी संत बीरमदास के संपर्क में आने के बाद उन्होंने तंत्र-मंत्र में अपना ज्ञान बढ़ाया। मुंबई पहुंचने से पहले मुकेरिया में गुरबत के दिन काट रहीं, राधे मां उर्फ सुखविंदर कौर उर्फ पप्पू लोगों की समस्याएं दूर करने के लिए तांत्रिक क्रियाएं भी करती थीं। इसी तंत्र-मंत्र और तांत्रिक क्रियाओं ने उन्हें ख्याति दिलाई और मुंबई का रास्ता दिखाया। दुल्हन की तरह रहना है पसंद
नई नवेली दुल्हन की तरह रहना पसंद करती हैं राधे मां। राधे मां के नाम पर पंजाब, दिल्ली, मुंबई सहित अन्य राज्यों में ट्रस्ट चलते हैं। विदेशों में भी राधे मां के भक्त हैं। अमरीका, कनाडा और जापान में राधे मां के आश्रम हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=JwBM7I73WqI