डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम पंचकूला के लिए रवाना हो गए हैं। करीब 800 गाड़ियों के काफिले के साथ राम रहीम पंचकूला कोर्ट के लिए रवाना हुए है। इस बीच राम रहीम के समर्थक उन्हें रोकने के लिए गाड़ियों के आगे लेट गए। हालांकि पुलिस ने उन्हें वहां से तुरंत हटा लिया।
साध्वी से रेप मामले में आरोपी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम पर आज पंचकूला सीबीआई कोर्ट फैसला सुनाएगी। हरियाणा के सिरसा में गुरुवार रात से ही हालात बिगड़ने की स्थिति को देखते हुए जगह जगह पर कर्फ्यू लगा दिया गया है। फैसले को लेकर पंचकूला में हजारों की संख्या में राम रहीम समर्थक मौजूद हैं।
पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 72 घंटों के लिए इंटरनेट संबंधी सेवाएं बंद कर दी गईं हैं। पंचकूला में हालात को देखते हुए रोडवेज ने कई रूट्स की बसें भी बंद कर दीं हैं। रेलवे ने भी हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और राजस्थान जाने वाली करीब 72 ट्रेनों को रद्द कर दिया है।
https://www.youtube.com/watch?v=a5PMCAFVX_o