गुरमीत राम रहीम मामले में नेता की पिटाई का एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। हम आपको वायरल हो रही इस वीडियो की हकीकत से परिचित कराएंगे और ये पूरा वीडियो भी दिखाएंगे लेकिन उससे पहले जानते हैं क्या है वो वायरल मैसज
वायरल मैसेज के साथ वीडियो को शेयर करने वाले दावा कर रहे हैं कि ये वीडियो हरियाणा के रानिया जिले के विधायक का है। मेसैज में लिखा है कि रनिया के विधायक राम चंद्र कांबोज पंचकूला में डेरा प्रमुख के समर्थन में आए थे। लेकिन पुलिस और आर्मी ने उन्हें मार मार कर भांगडा करवा दिया। वाट्सएप्प के माध्यम से ये वीडियो हर किसी के मोबाईल में पहुंच चुका है।
दरअसल ये वीडियो पंचकूला का न होकर उत्तरप्रदेश के लखनऊ का है। और वो भी 6 साल पुराना। उस समय यूपी में मायावती का राज था। वीडियो में पिट रहे नेता जी लखनऊ कैंट से एसपी के पूर्व विधायक राजा चतुर्वेदी है। राजा चतुर्वेदी सपा की महिला कार्यकर्ताओं के साथ बजट सत्र के दौरान 21 फरवरी 2016 को मध्यरात्री वित्त विधेयक का विरोध करते हुए यूपी विधानसभा का घेराव करते हैं। वीडियो में महिला कार्यकर्ता ये साफ कहती सुनाई दे रही हैं कि मायवती गुंडी है, पुलिस महागुंडी है। जब ये महिला कार्यकर्ता पुलिस के साथ झडप पर उतारु हो जाती हैं तो पुलिस लाठीचार्ज कर देती है। लाठीचार्ज होते ही महिला कार्यकर्ता तो भाग खडी होतीं हैं लेकिन पुलिस राजा चतुर्वेदी पर जमकर लाठीयां भांज देती है। लाठीयां खाते हुए राजा मुलायम सिंह यादव जिंदाबाद के नारे भी लगा रहे हैं आप भी सुनिए। आपको बता दें कि इससे पहले भी ये वीडियो यूपी के कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर की पिटाई की बताकर शेयर की जा चुकी है।
https://www.youtube.com/watch?v=SLgAbhG0Uv8