भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अंबाती रायडू का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह एक बुजुर्ग व्यक्ती के साथ हाथापाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो को हैदराबाद का बताया जा रहा है।
दरअसल अंबाती रायडू कथित रूप से तेज गाड़ी चला रहे थे जिसपर बुजुर्ग ने उनसे कुछ बोला था। इसपर अंबाती रायडू गाड़ी से उतर गए। इसके बाद पहले दोनों में बहस होने लगी। फिर जब वह शख्स बार-बार बोलता रहा तो अंबाती रायडू भी हाथापाई करने लगे। वीडियो में कई सारे लोग आसपास दिख रहे हैं। वे लोग अंबाती रायडू और बुजुर्ग को रोकने की पूरी कोशिश करते हैं। लेकिन बुजुर्ग बार-बार उन लोगों की पकड़ से छूटकर लड़ने के लिए अंबाती रायडू की तरफ आ जाता है।
दस्तक इंडिया इस वीडियो की प्रमाणिकता का दावा नहीं करता। वीडियो में अंबाती रायडू की काली रंग की गाड़ी दिख रही है। जिसमें से वह नीचे उतरकर बुजुर्ग को पीटते नजर आ रहे है।
अंबाती रायडू ने भारत के लिए 34 वन डे इंटरनेशनल मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 1055 रन बनाए हैं। उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच 15 जून को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला था। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में वह मुंबई इंडियन के लिख खेलते हैं। उन्होंने 2013 में अपना पहला वनडे खेला था। वह टीम में बल्लेबाज के रूप में खेलते हैं। मामले पर फिलहाल अंबाती की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
2005 में रायडू और अर्जुन यादव नाम के एक क्रिकेटर की भी लड़ाई हो गई थी। दोनों के बीच वह लड़ाई रणजी मैच के दौरान पिच पर आंध्रप्रदेश में हुई थी। अर्जुन आंध्र क्रिकेट असोसिएशन के सचिन शिवपाल यादव का बेटा है। तब अंपायर को बीच-बचाव करवाना पड़ा था।
https://www.youtube.com/watch?v=lEChAhdEm4o