एक हिंदी न्यूज़ चैनल सुदर्शन न्यूज ने दावा किया है कि जेल में बंद गुरमीत राम रहीम नकली राम रहीम है, असली राम रहीम विदेश में है। इस न्यूज़ चैनल के संपादक ने अपने इस दावों के बारे में कहा है कि राम रहीम को लेकर इतने बड़े खुलासे को सुनकर पीएम नरेंद्र मोदी हिल जाएंगे और हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर बैठ जाएंगे।
सुदर्शन के अनुसार दो साध्वियों से बलात्कार के मामले में दोषी जो शख्स जेल में बंद है वो गुरमीत राम रहीम है ही नहीं। चैनल में अपने दावे में एक व्यक्ति का जिक्र किया है जिसे वह राम रहीम का बेहद करीबी बता रहा है। चैनल के संपादक ने कहा है कि राम रहीम इस शख्स को अपना गुरू मानता था। चैनल का ये भी दावा है कि असली राम रहीम विदेश में हनीप्रीत के साथ मौज कर रहा है।
सुदर्शन न्यूज़ चैनल के संपादक सुरेश च्ह्वाणके ने ट्वीट और फेसबुक लाइव वीडियो कर इस बात का दावा किया है। सुरेश च्ह्वाणके के इस दावे के बाद वो सोशल मीडिया पर हंसी के पात्र बन गए हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=Pm8GexyChME