आपने एमएस धोनी और वीरेंद्र सहवाग के बीच मनमुटाव की कई खबरें पढ़ी होंगी। कई बार यह भी कहा गया कि धोनी ने ही सहवाग को टीम से बाहर करवाया था और उनके रहते सहवाग की टीम में वापसी नहीं हो सकी और अंत में वीरू ने संन्यास ले लिया।
सहवाग महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका में 2007 टी-20 वर्ल्ड कप और भारत में आईसीसी वनडे विश्व कप-2011 जीतने वाली टीम के सदस्य भी रहे हैं। क्रिकेट छोड़ने के बाद से सहवाग सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गए और अपनी बल्लेबाजी की तरह ही ट्वीट्स से भी लोगों का मनोरंजन करने लगे।
हाल ही में धोनी के एक फैन पेज से ट्वीटर पर धोनी और सहवाग का एक फोटो वायरल हो रहा है। इस फोटो को खुद विरेंद्र सहवाग ने भी रिट्वीट किया है। फोटो में झज्जर में बने सहवाग इंटरनेशल स्कूल में महेंद्र सिंह धोनी और वीरेंद्र सहवाग एक बेंच पर बैठे हुए हैं। और स्कूल के बच्चों से रुबरु हो रहे हैं। हालांकि धोनी सहवाग के स्कूल में कब गए ये अभी साफ नहीं हो पाया है। मगर इस फोटो ने क्रिकेट के दो महान खिलाडियों के बीच मनमुटाव की खबरों पर ब्रेक लगा दिया है।
https://www.youtube.com/watch?v=95A7M9ccSkk