भारतीय वायुसेना के हीरो रहे दिवगंत मार्शल अर्जन सिंह को आज यानि 18 सितंबर को सुबह 10 बजे दिल्ली स्थित बरार स्क्वायर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। मार्शल अर्जन सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम विदाई के लिए बरार स्क्ववायर में लाया गया हैं।
जहां पर मार्शल अर्जन सिंह को सभी रीति-रिवाजों के साथ अंतिम विदाई देने का कार्यक्रम शुरु हो चुका है। उनके सम्मान में सभी सरकारी दफ्तरों में फहर रहे तिरंगें झंडों को आधा नीचे उतार दिया गया और साथ ही बंदूकों की सलामी भी दी गई और अंतिम विदाई प्रक्रिया से पहले फ्लाई पास्ट किया गया। आज पूरा देश 1965 युद्ध के हीरो मार्शल अर्जन सिंह को नम आंखों से विदाई दे रहा है