क्रिकेट मैच में तो आपने महेंद्र सिंह धोनी के बल्ले से लगने के बाद गेंद को गोली की स्पीड से बाउंड्री के पार जाते तो देखा ही होगा, लेकिन इस बार माही सच में ताबड़तोड़ गोलियां दागते दिखे। टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान ने प्रोफेशनल शूटर की तरह हाथों में पिस्तौल थामा और दनादन फायरिंग शुरू कर दी। अब आप सोच रहे होंगे भला धोनी को पिस्तौल क्यों उठानी पड़ी?
दरअसल, पूर्व भारतीय कप्तान धोनी टीम इंडिया का अभ्यास सत्र बारिश की भेंट चढ़ने के बाद कोलकाता पुलिस ट्रेनिंग स्कूल का रुख किया और पिस्टल निशानेबाजी में हाथ आजमाए।
कोलकाता पुलिस ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, ‘महान महेंद्र सिंह धोनी ने कुछ समय निकालकर पुलिस ट्रेनिंग स्कूल की हमारी अत्याधुनिक शूटिंग रेंज में अपने निशानेबाजी कौशल का अभ्यास किया। उनकी सटीकता बेहतरीन थी। आपको बता दें कि धोनी ने 10 और 25 मीटर दोनों रेंज में निशानेबाजी की।
https://www.youtube.com/watch?v=a7DZdSraWqs&t=1s