मुंबई में एक 21 साल के लड़के ने ऑन ड्यूटी ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल को थप्पड़ मार दिया। लड़के का नाम दानिश बताया जा रहा है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।
वीडियो में साफ दिख रहा है कि दानिश एक फीमेल के साथ है और उसके पीछे पुलिस कांस्टेबल है, कांस्टेबल दानिश से कुछ कह रहा है। इतने में दानिश भड़क जाता है और तेजी से कांस्टेबल की तरफ बढ़ता और थप्पड़ मार देता है। उसके साथ मौजूद लड़की उसका हाथ पकड़ती है लेकिन वह नहीं रुकता है। थप्पड़ लगने के बाद कांस्टेबल गिरते-गिरते बचता है। जिसके बाद पुलिस वाला दानिश की तरफ आता है और दोनों में हाथापाई होती है। रोड़ पर काफी देर तक यह ड्रामा चलता है
पुलिस के मुताबिक दानिश शेख ने अपनी मोटरसाइकिल नो पार्किंग जोन में खड़ी कर दी थी। जिसके बाद वो अपने एक दोस्त से बात करने लगा। इतने में पुलिस कांस्टेबल तानाजी पाटिल ने दानिश के पास जाकर उससे बाइक हटाने के लिए कहा, क्योंकि बाइक की वजह से दूसरी गाड़ियों को वहां से निकलने में दिक्कत हो रही थी। पुलिस के मुताबिक जब कांस्टेबल ने बाइक हटाने के लिए कहा तो दानिश ने बाइक हटाने से मना कर दिया और कांस्टेबल से बहस करने लगा। जब पाटिल ने कानूनी कर्रवाई करने की बात कही तो वह भड़क गया और पाटिल को थप्पड़ मार दिया।
पुलिस ने दानिश के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 353 और 504 के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
https://www.youtube.com/watch?v=xasGb1jUZsY