आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां पर 19 साल की कॉलेज की एक लड़की पर उसके ही दोस्त ने रेप करने की कोशिश की। आरोपी लड़के ने अपने दोस्तों की मदद से पूरी घटना को मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद कथित रूप से इन लोगों ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। जिसके बाद यह सोशल मीडिया वीडियो वायरल हो गया है।
ये वीडियो काफी दर्दनाक प्रतीत होता है। लड़की चिल्ला रही है, और बार बार भागना चाहती है लेकिन आरोपी लड़का उसे पकड़ लेता है और मोबाइल की ओर देखकर वीडियो भी बनाता है। लड़का उस पीड़िता के कपड़े उतारने की कोशिश करता है और वीडियो में लड़का पीड़िता के साथ रेप करने की कोशिश करता दिख रहा है। बीच में एक दूसरी लड़की पीड़िता की मदद करने भी आती है, लेकिन आरोपी लड़का फिर भी अपने हरकतों से बाज नहीं आता।
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता और उसकी दोस्त आरोपी से मिलने मंदिर गई थी। पीड़िता कथित रूप से आरोपी को पिछले एक साल से जानती थी। पीड़िता तो पहले इस घटना पर चुप रही, लेकिन जब उसे वीडियो के बारे में पता चला तो उसने पूरी बात अपने घरवालों को बताई। इसके बाद लड़की के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी और उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया।
https://www.youtube.com/watch?v=LJ5w0jUCGjc