बिग बॉस 11 का पहला एपिसोड सोमवार को टेलीकास्ट हो गया। इस बार घर में 14 कंटेस्टेंट और पड़ोसी घर में 4 कंटेस्टेंट हैं। पहले ही दिन एक तरफ घर में हिना खान और बेनाफ्शा का बर्थडे मनाया गया, तो वहीं दूसरी ओर कुछ घरवालों में झगड़े भी हुए।
इनमें से दाऊद की बहन के दामाद जुबैर खन और हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के बीच नोक-झोंक हो गई। बात इतनी बढ़ी कि सपना रोने लगी।
दरअसल, कुछ कंटेस्टेंट डाइनिंग टेबल पर बैठकर बातें कर रहे थे। वहीं सपना भी बैठी हुई थीं। तभी जुबैर ने कहा कि उन्हें एक नॉन वेज शेर याद आ गया है।
जब उन्हें मना किया जाता तब तक जुबैर वो नॉन वेज शेर सुना देते हैं। सपना को ये शेर बेहद खराब लगता है। वो जुबैर से कहती हैं कि छी कितने गंदे हो आप।
सपना कहती हैं, ‘हट! ऐसा भी कोई बोलता है क्या। आपको देखना चाहिए कि यहां लेडीज बैठी हैं। उनके सामने आप ऐसा नहीं बोल सकते।’ इतना कहकर सपना वहां से उठकर जाने लगती हैं। सपना की ये बातें सुन जुबैर को भी गुस्सा आ गया। वो सपना से कहने लगे कि उन्हें मत समझाओं कि क्या बोलना है और क्या नहीं। पसंद नहीं है तो यहां से जाओ। हमारे यहां ऐसा ही बोला जाता है। ऐसा सुन सपना ने रोना शुरु कर दिया।
https://www.youtube.com/watch?v=jwg6AsHX020