उत्तर प्रदेश के देवरिया के अश्वनी सिंह ने एक घंटे में सबसे ज्यादा पुशअप लगाने का विश्व रिकॉर्ड कायम किया है। उनका नाम गिनीज बुक ऑफ द वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ।
लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में अश्वनी सिंह ने एक घंटे में 2760 पुशअप लगाकर ये मुकाम हासिल किया।
इससे पहले ये विश्व रिकॉर्ड 2683 पुशअप के साथ ऑस्ट्रेलिया के नाम था। विश्व रिकॉर्ड रिकॉर्ड बनाने के फौरन बाद अश्वनी को लोगों ने कंधों पर उठा लिया।
आपको बता दें कि अश्वनी सिंह मूलत: देवरिया के रहने वाले हैं। वह राज्य स्तर पर कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके हैं। गिनीज बुक ऑफ द वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने से पहले अश्वनी सिंह ने लिम्का बुक ऑफ द वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी एक घंटे में सबसे ज्यादा पुशअप बनाने का रिकॉर्ड बनाया है।
https://www.youtube.com/watch?v=AV0OpbQOH70