कांग्रेस ने नांदेड़-वाघला नगर निगम चुनाव में 49 सीटें जीत ली है। कुल 81 में से 54 सीटों के नतीजे अब तक घोषित कर दिए गए हैं। नांदेड़ महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण का गढ़ है। नांदेड़ नगर निगम पर अपना कब्जा जमाने के लिये भाजपा ने हरसंभव प्रयास किये। बाउजूद इसके चुनाव प्रचार में कांग्रेस, भाजपा और शिवसेना के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिला। अब तक घोषित नतीजों के अनुसार भाजपा ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि शिवसेना ने एक सीट पर जीत हासिल की है।
आपको बता दें कि इस चुनाव में एआईएमआईएम अब तक खाता नहीं खोल सकी है। निवर्तमान नगर निगम में एआईएमआईएम के तकरीबन एक दर्जन पार्षद थे। निवर्तमान नगर निगम में कांग्रेस के 41 सदस्य हैं। उसके बाद शिवसेना के 14, एआईएमआईएम के 11 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के 10 पार्षद हैं। नांदेड़ नगर निगम दो दशक पहले अस्तित्व में आया था। शुरूआत से ही इसपर कांग्रेस का कब्जा रहा। इस साल जिन 16 स्थानीय निकायों के चुनाव हुए हैं उनमें से 12 पर भाजपा ने जीत हासिल की है। इसने महाराष्ट्र के शहरी क्षेत्रों में अपने प्रभाव का विस्तार किया है।