Vaastu Tips: घर बनाते समय वास्तु शास्त्र के मुताबिक, तत्व और दिशा को सही रखना जरूरी होता है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो घर में वास्तु दोष आ जाता है। वास्तु दोष अगर घर में हो जाए, तो इसके बहुत बुरे परिणाम देखने को मिलते हैं। जैसे कि धन की हानि होने लगती है, मानसिक परेशानी और पारिवारिक कलह पैदा होता है। इसके अलावा घर का चैन सुख सब चला जाता है। वास्तु शास्त्र के जो प्रमुख कारण वह सही दिशा में सही तरीके से रसोई, बेडरूम, शौचालय, पूजा घर का निर्माण न होना होता है। ऐसे में जब घर बन जाता है और उसके बाद वस्तु का पता चलता है, तब क्या घर को तोड़कर बनाते हैं, बिल्कुल नहीं, तो आज हम आपको बिना तोड़फोड़ किए, वास्तु दोष दूर करने के आसान तरीके बताएंगे।
घर का आईना (Vaastu Tips)-
बिना सोचे समझे लोग घर में आईना लगा देते हैं, लेकिन दिशाओं का ख्याल नहीं रखते। ऐसे में हमें आईना सही दिशा पर लगाना चाहिए। क्योंकि आईने से सकारात्मक ऊर्जा और नकारात्मक ऊर्जा दोनों तेजी से बढ़ती है। इसीलिए भूल कर भी गलत दिशा में आईना नहीं लगना चाहिए।
श्री यंत्र या वास्तु यंत्र (Vaastu Tips)-
घर से वास्तु दोष को दूर भगाने के लिए चांदी, पीतल या तांबे से बने श्री यंत्र या वास्तु यंत्र को घर में रखें। पिरामिड या फांशुई अगर घर में रखते हैं, तो सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता रहता है। इन चीजों को आप घर में जब रखते हैं, तो उच्च दिशा में रखें, ऐसा करने से वास्तु दोष दूर हो जाता है।
पौधे (Vaastu Tips)-
इसके साथ ही आपके घर में बैंबू, मनी प्लांट या तुलसी का पौधा जरूर लगाना चाहिए। ऐसी मान्यता है, कि इन पौधों को लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और इन पौधों को पूर्व उत्तर या उत्तर पूर्व दिशा में रखना चाहिए। इसके अलावा दीवार के लिए हल्के और मानसिक शांति प्रदान करने वाले रंगों को चुनना चाहिए।
ये भी पढ़ें- Tulsi के पौधे के पास गलती से भी ना रखें ये चीज़ें, छा जाएगी कंगाली
टूटे-फूटे सामान ना रखें-
इसके अलावा घर में भूलकर भी बेकार या टूटे-फूटे सामान नहीं रखने चाहिए। जितनी जल्दी हो सके, ऐसी चीजों को घर से दूर कर दें। इसके अलावा उत्तर पर पूर्व दिशा को साफ सुथरा रखें और घर में धूप, अगरबत्ती, कपूर जलाएं। ऐसा करने से भी वास्तु दोष से मुक्ति मिल जाती है।
ये भी पढ़ें- कब है तुलसी विवाह? यहां जानें तिथि और शुभ मुहुर्त