ऑस्ट्रेलिया के साथ सीरीज खत्म होने के बाद टीम इंडिया के ‘कैप्टन कूल’ महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपनी फैमिली के साथ समय बिता रहे हैं। पूर्व भारतीय कप्तान वैसे तो सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय नहीं रहते हैं, लेकिन इस बार उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें महेंद्र सिंह धोनी अपनी बेटी जीवा के साथ लड्डू खाते दिख रहे हैं। धोनी ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
वीडियो में धोनी अपने मुंह में बेसन का लड्डू पकड़े हुए हैं और बेटी जीवा उसी लड्डू को खा रही है। बाप-बेटी का यह वीडियो बहुत ही ‘क्यूट’ है। दुनिया के महान फिनिशरों में शूमार धोनी ने इस वीडियो का लिंक अपने ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर किया है। इसे अब तक दो हजार से ज्यादा लोग रिट्वीट कर चुके हैं।
गौरतलब है कि अभी हाल ही में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने जीवा के साथ एक विडियो शेयर किया था। इसमें वह उसके साथ खेलते हुए नजर आ रहे थे। टीम इंडिया के कप्तान ने इस वीडियो के साथ एक कैप्शन दिया था, ‘जीवा के साथ एक बार फिर मिल रहा हूं। शुद्ध भोलेपन का क्या शानदार अनुभव है।
https://www.youtube.com/watch?v=dblDjtd3NMk