बॉलीवुड अभिनेता मिलिंद सोमण वैसे तो लाइम लाइट से काफी दूर रहते हैं लेकिन इन दिनों वे सोशल मीडिया पर काफी छाए हुए हैं। किसी फिल्म प्रोजेक्ट के चलते नहीं बल्कि अपनी लव लाइफ के चलते। जी हां, दरअसल, मिलिंग पिछले एक साल से 33 साल छोटी लड़की को डेट कर रहे हैं। हाल ही उन्होंने अपनी इस गर्लफ्रेंड के साथ बर्थडे भी सेलिब्रेट किया। मिलिंद अपनी इस गर्लफ्रेंड के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहते हैं।
आपको बता दें कि 4 नवंबर को मिलिंद सोमन ने अपना 52वां जन्मदिन मनाया है। इस मौके पर दुनियाभर में मौजूद उनके फैंस ने उन्हें बधाईयां दीं। एक्टर हमेशा फिटनेस के प्रति लोगों के मन में जागरुकता फैलाते रहते हैं। लोगों से मिली बाधाईयों के लिए उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए धन्यवाद कहा। गर्लफ्रेंड अंकिता कुंवर के साथ शेयर की गई तस्वीर को मिलिंद ने कैप्शन दिया है- सभी को शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। मजे कीजिए।
मिलिंद ने बाजीराव मस्तानी में अंबादी पंत की भूमिका में नजर आए थे। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि 52 साल के मिलिंद सोमन ने साल 2006 में फ्रेंच एक्ट्रेस Mylene Jampanoi से शादी की थी। यह शादी कामयाब नहीं रही और तीन साल तक साथ रहने के बाद इनका रिश्ता टूट गया। अगर मिलिंद के प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो हाल में मिलिंद सोमन ने फ्लोरिडा की अल्ट्रामैराथन पूरी की है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 51 साल कि मिलिंद की गर्लफ्रेंड अंकिता सिर्फ 18 साल की हैं, जो कि उनसे 33 साल छोटी हैं। मिलिंद सोमन की गर्लफ्रेंड अंकिता कोनवार पेशे से एक एयरहोस्टेस हैं।
गर्लफ्रेंड अंकिता के साथ मिलिंद सोमन ने अपनी मोहब्बत की कहानी को सोशल मीडिया पर तस्वीरों के जरिए भी बयां करते रहते हैं।