अगले महीने भारत में बाइक लवर्स के लिए एक ओर शानदार बाइक लॉन्च होने जा रही है। जानी-मानी टू-व्हीलर कंपनी टीवीएस ने अपनी नई बाइक Apache RR 310S की लांचिग निर्धारित कर दी है। यह बाइक पहली बार ऑटो एक्स्पो 2016में प्रदर्शित की गई थी।
वहीं इसमें 313सीसी का सिंगल सिलिंडर DOHC लिक्विड कूल्ड फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया जाएगा। यह इंजन 9,500आरपीएम पर 33.5 बीएचपी की पावर और 28 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनेरट करेगा। ट्रांसमिशन के लिए इस बाइक में 6 स्पीड गियरबॉक्स को शामिल किया गया है।इसके अलावा नई बाइक में 17 इंच के अलॉय वील्ज, एंटी लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम को शामिल किया जाएगा।
Apache RR 310S को भारत में 1.8 लाख रुपए से 2 लाख रुपए की एक्स शोरूम कीमत पर लांच किया जा सकता है। भारत में इसे दिसंबर में लॉन्च किया जाएगा।
https://www.youtube.com/watch?v=jD24mEduxm4