उत्तर प्रदेश से इंसानियत को शर्मशार कर देने वाली घटना का वीडियो सामने आया है। दरअसल पूरा मामला उत्तर प्रदेश के महाराजगंज का है। जहां पुलिस का एक बार फिर खौफनाक चेहरा देखने को मिला।
वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह दो पुलिसकर्मी एक नाबालिग से अमानवीय ढंग से अत्याचार कर रहे है पुलिसकर्मी युवक को बेरहमी से लात-डंडों से पीट रहे है। और दोनो पुलिसकर्मी युवक के पैरो पर डंडा रखकर खड़े हो जाते है वहीं युवक दर्द से चीख रहा है। उसे छोड़ देने की गुहार लगा रहा है।
ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिसकर्मियो को सस्पेंड कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक एक महिला ने उस लड़के पर चोरी का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस वाले उसे पकड़ कर थाने ले आए। वीडियो सितंबर का बताया जा रहा है।
https://www.youtube.com/watch?v=-NMk-9vzzfg