बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन के फैन्स के लिए खुशखबरी है। उनकी जो हसरत बेंगलूरू में पूरी नहीं हो सकी वो अब दिल्ली में पूरी होने जा रही है। सनी लियोन को बेंगलूरू में परफॉर्म करना था लेकिन विरोध की वजह से सनी लियोन ने वहां शो नहीं किया था। जिसका उन्हें भी काफी अफसोस था। लेकिन अब लोहड़ी के मौके पर यानी 13 जनवरी को वो दिल्ली में शानदार परफॉर्मेंस देती नजर आएंगी। उनके साथ सिंगर कनिका कपूर भी होंगी। इस तरह दोनों का इरादा अपने फैन्स का भरपूर मनोरंजन करने का है और साथ ही सनी बेंगलूरू की कमी को दिल्ली में पूरा करना चाहेंगी।
सनी लियोन वैसे भी अपने स्टेज शो की वजह से काफी चर्चा में रहती हैं। इस बार उन्होंने दिल्ली में अपने दर्शकों को एंटरटेन करने का फैसला किया है। सनी लियोन का ये शो दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में होगा, जहां टीवी एक्ट्रेस रोशनी चोपड़ा भी शामिल होंगी। इन दिनों सनी लियोन अपनी साउथ की फिल्म की शुटिंग में व्यस्त है। जिसमें वो वॉरियर का किरदार निभा रही है।
https://www.youtube.com/watch?v=S-2CRcHiyzE
 
					 
							 
                                 
                             