ऋतिक रोशन और करण जौहर से हुए विवाद के बाद ज्यादातर बॉलीवुड सितारों ने कंगना को बायकॉट करना शुरू कर दिया था। अब इंडस्ट्री में क्वीन के दोस्त कम, बल्कि दुश्मन ज्यादा हैं, लेकिन बीते दिनों कंगना की दुश्मनी दोस्ती में बदलने की खबर जोरों पर थी। करण जौहर के साथ हुए विवाद के बाद दोनों एक दूसरे के दुश्मन हो गए थे, लेकिन कंगना रनौत अपने पुराने गिले शिकवे भूलकर करण जौहर के शो में आईं।
शूटिंग के लिए सेट पर पहुंची कंगना को मीडिया ने पहले ही स्पॉट कर लिया। इस शो में रोहित शेट्टी और करण जोहर के साथ कंगना भी जज की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगी। इस दौरान कंगना रेड कलर के आउटफिट में शो के सेट के बाहर खड़ी वैनिटी वैन से निकलती देखी गईं।
हालांकि, कंगना और करण इससे पहले कॉफी विद करण में भी साथ नजर आ चुके हैं, जहां करण ने नपोटिज्म (परिवारवाद) का मुद्दा उठाया था। जो मुद्दा काफी बढ़ गया था। जिसके बाद इस मुद्दे ने ने मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी थी लेकिन उन सब बातों को भुलाते हुए करण ने कंगना का अपने ऩए शो इंडियाज नेक्सट सुपरस्टार्स पर खुशीसे स्वागत किया।
https://www.youtube.com/watch?v=MeZ7j_TL2ek