By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Wednesday, 4 Feb 2026
  • MY BOOKMARK
  • INTERESTSNew
  • CONTACT US
  • BLOG INDEX
Subscribe
Dastak India Transparent mobile new logo
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • खेल
    • विचार
    • हरियाणा
  • 🔥
  • देश
  • होम
  • मनोरंजन
  • social media
  • टेक
  • bjp
  • खेल
  • video
  • police
  • bollywood
Font ResizerAa
Dastak IndiaDastak India
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विचार
Search
  • My Interests
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Dastak India. All Rights Reserved.
Dastak India > Home > देश > सुप्रीम कोर्ट में लगी है अंतरात्मा की पुकार
देश

सुप्रीम कोर्ट में लगी है अंतरात्मा की पुकार

dastak
Last updated: January 15, 2018 10:50 am
dastak
Share
SHARE

सत्य ताले में बंद हो सकता है मगर उसमें अंतरात्मा को चीर देने की शक्ति होती है. जज लोया की मौत ने आज सुप्रीम कोर्ट को एक ऐतिहासिक मोड़ पर खड़ा कर दिया है.. जजों का इस तरह सड़क पर आना मुल्क को चेतावनी दे रहा है. मेडिकल कॉलेज और जज लोया की सुनवाई के मामले में गठित बेंच ने जजों को अपना फ़र्ज़ निभाने के लिए प्रेरित किया है या कोई और वजह है, यह उन चार जजों के जवाब पर निर्भर करेगा. कोर्ट कवर करने वाले संवाददाता बता रहे हैं कि बेंच के गठन और रोस्टर बनाने के मामले ने इन चार जजों के मन में आशंका पैदा की और उन्होंने आप मुल्क से सत्य बोल देना का साहस किया है. क्या बेंच का गठन कार्यपालिका की प्राथमिकता और पसंद के आधार पर हो रहा है?

 जज लोया की मौत मुल्क की अंतरात्मा को झकझोरती रहेगी. आज विवेकानंद की जयंती है. अपनी अंतरात्मा को झकझोरने का इससे अच्छा दिन नहीं हो सकता. विवेकानंद सत्य को निर्भीकता से कहने के हिमायती थे. सवाल उठेंगे कि क्या सरकार ज़रूरत से ज़्यादा हस्तक्षेप कर रही है? क्या आम जनता जजों को सरकार के कब्जे में देखना बर्दाश्त कर पाएगी? फिर उसे इंसाफ़ कहां से मिलेगा. इन सारे सवालों के जवाब का इंतज़ार कीजिए. सवाल कीजिए.जज लोया सोहराबुद्दीन एनकाउंटर मामले में सुनवाई कर रहे थे. इस मामले में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह आरोपी थे. जज की मौत होती है. उसके बाद अमित शाह बरी हो जाते हैं. कोई सबूत नहीं है दोनों में संबंध कायम करने के लिए मगर एक जज की मौत हो, उस पर सवाल न हो, पत्नी और बेटे को इतना डरा दिया जाए कि वो आज तक अपने प्यारे वतन भारत में सबके सामने आकर बोलने का साहस नहीं जुटा सके. क्या यही विवेकानंद का भारत है?

शुक्र है भारत में कैरवान जैसी पत्रिका है, निरंजन जैसा पत्रकार है, विनोद और हरतोष जैसे संपादक हैं, जिन्होंने निर्भीकता को एक नया मक़ाम दिया है. उन वकीलों को सलाम जिन्होंने जज लोया की मौत की जांच की मांग की. आज ही सुप्रीम कोर्ट ने जज लोया के मामले में महाराष्ट्र सरकार को नोटिस भेज कर पंद्रह जनवरी तक जवाब मांगा है. सुप्रीम कोर्ट ने जज लोया की मौत को गंभीर मामला बताया है. बांबे हाईकोर्ट में इसकी सुनवाई होने वाली थी.

दुष्यंत दवे और इंदिरा जयसिंह जैसे कुछ वकील चाहते थे कि सुप्रीम कोर्ट दखल न दे. कोई बात रही होगी कि सुप्रीमकोर्ट मामले को खारिज न कर दे. बताया जाता है कि इस मामले को एक बेंच विशेष को दिए जाने के विरोध में चार सीनियर जजों ने भारत के प्रधान न्यायाधीश को असहमति पत्र लिखा और प्रेस कांफ्रेंस की. पत्र में किसी ख़ास मामले का ज़िकर नहीं है. हमारे सहयोगी आशीष भार्गव ने जो पत्र दिया है उसका हिन्दी में सार इस तरह से भेजा है-

चिट्ठी का मजमून
– चीफ जस्टिस परंपरा से बाहर हो रहे हैं जिसमें महत्वपूर्ण मामलों में सामूहिक निर्णय लिए जाते हैं.
– चीफ जस्टिस केसों के बंटवारे में नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं.
– वो महत्वपूर्ण मामले जो सुप्रीम कोर्ट की अखंडता को प्रभावित करते हें वो बिना किसी वाजिब कारण के उन बेंचो को देते हैं तो चीफ जस्टिस की प्रेफेरेंस की हैं.
– इसने संस्थान की छवि खराब की है.
– हम ज्यादा केसों का हवाला नहीं दे रहे है.

TAGGED:J ChelameswarMadan B Lokur and Kurien JosephRanjan Gogoiजस्टिस कुरियन जोसेफजस्टिस जे. चेलामेश्वारजस्टिस मदन लोकुरजस्टिस रंजन गोगोई
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
By dastak
Follow:
Dastak India Editorial Team
Previous Article ‘पद्मावत’ के निर्माताओं ने विज्ञापन के जरिए दी इन मुद्दों पर सफाई
Next Article कार्टोसैट-2 से बढ़ेगी आर्मी की ताकत, जानिए इसकी विशेषताएँ

दस्तक इंडिया की खबरों की समझ

दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

Popular Posts

Tejaswi Yadav ने सरकारी बंगले से चुराए कीमती सामान? BJP ने लगाए ये बड़े आरोप

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने सरकारी बंगले…

By Dastak Web Team

भारत की सड़को पर आप कर सकेंगे इलेक्ट्रोनिक बस से सफर, जानें क्या है खास

ऑटो एक्सपो 2018 में जेबीएम सोलारिस इलेक्ट्रिक व्हीकल्स ने 100 पर्सेंट इलेक्ट्रिक बस सीरीज 'इको…

By dastak

इजरायल के साथ स्पाइक मिसाइल डील नही हुई रद्द, सौदा फिर पटरी पर बातचीत शुरू

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि भारत से 50 करोड़ डॉलर की…

By dastak

आप ये भी पढ़ें

भगवान शिव
देशधर्म

भारत के प्रसिद्ध शिव मंदिर: आस्था, रहस्य और चमत्कार

By अंजली रावत
देश

Delhi Metro Viral Video: देर रात Delhi Metro की महिला कोच में हुआ कुछ ऐसा कि आपको भी आएगा गुस्सा, देखें Viral Video हुआ

By रुचि झा
लोंगेवाला युद्ध
देश

लोंगेवाला युद्ध संग्रहालय: रेगिस्तान में वीरता की अमर गाथा

By अंजली रावत
देश

भारतीय जनसंख्या संकट नहीं, अवसर है: जाने पीएफआई की रिपोर्ट,जनसंख्या को लेकर नई सोच

By कनक जोशी
Dastak Logo Small
Facebook Twitter Google-plus Wordpress Wordpress

About US

दस्तक इंडिया एक डेडिकेटेड इंडिपेंडेंट खबर वेबसाइट है जहाँ हमलोग ताजा खबरें देश, विदेश ओर बिज़नेस, एंटरटेनमेंट ट्रेवल, रिलिजन, जीवन शैली, क्राइम, राजनीती, इत्यादि आप तक पहुंचाते हैं।

हम लोग एक टीम है पत्रकारिता से जुड़े हुए जिनका मक़सद है लोगों तक सही खबर पहुंचना बिना किसी डर , बिना किसी के फेवर किये हुए।

© Dastak India News Website. All Rights Reserved.

 

Contact Us

Disclaimer 

Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Email Address*

I accept the terms and conditions

Zero spam, Unsubscribe at any buzzstream.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?