हाल ही में पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा पर एक अज्ञात व्यक्ति ने हमला किया, जिससे वह घायल हो गए है। लेकिन खबर है कि वह अब बिल्कुल ठीक है। हैरानी वाली बात ये है कि गुरु रंधावा पर ये हमला उस वक्त हुआ जब वो एक शो को खत्म कर लौट रहे थे।
दरअसल, गुरु रंधावा के दोस्त प्रीत हरपाल सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इस हमले की जानकारी दी है। साथ ही लिखा कि मैं गुरु को बहुत पहले से जानता हूं। वह बहुत सच्चा इंसान है। वह हमेशा दूसरों की रिस्पेस्ट करता है।
https://www.facebook.com/PreetHarpal/posts/1794169284060229
बता दे गुरु रंधावा पर ये हमला कनाडा के वेंकुवर में हुआ है। जानकारी के अनुसार गुरु रंधावा वेंकुवर में एक शो खत्म करने के बाद लौट रहे थे। रंधावा अपनी कार में बैठे जा ही रहे थे कि किसी ने उनके सिर पर किसी चीज से अचानक हमला हुआ। सिर पर चोट लगने से गुरु रंधावा घायल हो गए थे। हालांकि बताया जा रहा कि वो अब खतरे से बाहर हैं।