By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Thursday, 5 Feb 2026
  • MY BOOKMARK
  • INTERESTSNew
  • CONTACT US
  • BLOG INDEX
Subscribe
Dastak India Transparent mobile new logo
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • खेल
    • विचार
    • हरियाणा
  • 🔥
  • देश
  • होम
  • मनोरंजन
  • social media
  • टेक
  • bjp
  • खेल
  • video
  • police
  • bollywood
Font ResizerAa
Dastak IndiaDastak India
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विचार
Search
  • My Interests
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Dastak India. All Rights Reserved.
Dastak India > Home > देश > प्रवीण तोगड़िया बोले-मेरे खिलाफ साजिश, डराने का हो रहा प्रयास
देश

प्रवीण तोगड़िया बोले-मेरे खिलाफ साजिश, डराने का हो रहा प्रयास

dastak
Last updated: January 16, 2018 7:09 am
dastak
Share
SHARE

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने मंगलवार को चौंकाने वाला खुलासा किया। प्रवीण तोगड़िया ने अपने खिलाफ राजनीतिक साजिश का आरोप लगाया। तोगड़िया ने कहा कि उनकी आवाज दबाने और डराने का प्रयास किया जा रहा है। ने कहा कि राजस्थान और गुजरात के पुराने मामले निकालकर उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है।

मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए तोगड़िया ने कहा, ‘मकर संक्राति के दिन मैं अपने कार्यालय में पूजा-पाठ कर रहा था, उसी समय एक व्यक्ति ने उन्हें आकर बताया कि पुलिस का काफिला उन्हें ले जाने के लिए आ रहा है। इसके कुछ देर बाद एक फोन आया जिसमें यही बात दोहरायी गई। इसके बाद मुझे संदेह हुआ और मैं रिक्शे में बैठकर अकेले कार्यालय से एयरपोर्ट के लिए निकला। मैं जयपुर जाकर कोर्ट के सामने पेश होना चाहता था।’ तोगड़िया ने कहा कि वह कानून का सम्मान करते हैं।

यह पूछे जाने पर कि उन्हें कौन फंसाने की साजिश रच रहा है, इस पर तोगड़िया ने कहा कि वह हिंदुओं की आवाज उठाते आए हैं। उन्होंने कहा, ‘मेरा जीवन रहे या न रहे, गोरक्षा और राम मंदिर के लिए मैं अकेले भी लड़ता रहूंगा। मेरे पास कोई संपत्ति नहीं है। मेरी आवाज दबाने का प्रयास न किया जाए। मैंने अपने गिरफ्तारी वारंट के बारे में राजस्थान और गुजरात के मुख्यमंत्रियों से बात की और मुझे पता चला कि उन्हें मेरी गिरफ्तारी वारंट के बारे में कोई जानकारी नहीं है।’ विहिप नेता ने कहा कि दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों को इस बात की जानकारी न होना यह संकेत है कि मेरे खिलाफ कोई साजिश रच रहा है।

तोगड़िया ने कहा, ‘कोई चाहता है कि मेरा जीवन अब जेलों में गुजरे। इसलिए देश भर से पुराने मामले निकालकर मेरे खिलाफ साजिश रची जा रही है।’ तोगड़िया ने कहा कि उन्हें गुजरात और राजस्थान पुलिस से कोई शिकायत नहीं है। तोगड़िया ने पुलिस से किसी राजनीतिक दबाव में न आने की अपील की।

उन्होंने कहा कि अभी उनकी तबीयत ठीक नहीं है। डॉक्टर जैसे ही उन्हें अनुमति देंगे वह कोर्ट के सामने पेश होंगे। वह न्यायालय का सम्मान करते हैं। Image result for togadia image

बोलने की हालत में नहीं थे प्रवीण तोगड़िया

चंद्रमणि अस्पताल के डायरेक्टर डॉक्टर रूप कुमार अग्रवाल के अनुसार तोगड़िया को अस्पताल में अचेत अवस्था में लाया गया था। उन्हें रात 9.20 बजे उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉ अग्रवाल का कहना है कि  ‘उनकी हालत में सुधार हो रहा है। हालांकि अभी वह कुछ बोलने की स्थिति में नहीं हैं। उनका हृदय रोग का इतिहास रहा है। लिहाजा इको-2डी जांच की गई है। बाकी जरूरी जांचें बाद में की जाएंगी।’

अहमदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच के सूत्रों के मुताबिक हाइपोग्लाइसीमिया (कम शुगर लेवल) की शिकायत के बाद तोगड़िया बेहोश हो गए। अचेत अवस्था में मिले वीएचपी नेता को इलाज के लिए चंद्रमणि अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें 108 ऐंबुलेंस के जरिए अस्पताल लाया गया।

तोगड़िया को मिली है जेड प्लस सुरक्षा

तोगड़िया को सुबह 10:45 बजे आखिरी बार ऑटो रिक्शा में  एक दाढ़ी वाले शख्स के साथ जाता देखा गया था। लेकिन जेड प्लस सुरक्षा होने के बावजूद उनका अचानक से लापता होना बहुत से सवाल खड़े करता है। सुरक्षा कर्मियों की मुस्तैदी के बीच से वो कहां गायब हो गए।

उनके गायब होने का दावा करते हुए वीएचपी ने प्रदर्शन किया और उनका पता लगाए जाने की मांग की। विहिप ने दावा किया था कि राजस्थान पुलिस ने एक प्रकरण के सिलसिले में 62 वर्षीय तोगड़िया को हिरासत में लिया है लेकिन पुलिस ने इस बात से इनकार किया।

महज दस दिन पहले ही तोगड़िया ने आरोप लगाया था कि ‘भाजपा में शीर्ष बैठा व्यक्ति’ उन्हें हत्या के एक मामले में फंसाने की कोशिश कर रहा है। विहिप के लगभग पचास कार्यकर्ताओं ने सोमवार को यह कहते हुए अहमदाबाद के एक थाने पर हंगामा किया कि गुजरात पुलिस ने राजस्थान की पुलिस के साथ मिलकर विहिप के अतंरराष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया को अपनी हिरासत में लिया है। उनका कहना है कि तोगड़िया को दस साल पुराने हत्या के एक मामले में हिरासत में लिया गया है।

स्थानीय सोला थाने के अधिकारियों ने कहा कि राजस्थान पुलिस का एक दल एक पुराने मामले में सरकारी अधिकारी द्वारा लागू आदेश की अवज्ञा करने से जुड़ी आईपीसी की धारा 188 के तहत तोगड़िया के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट की तामील करने आज आया था लेकिन विहिप नेता अपने आवास पर नहीं मिले।

विहिप की गुजरात इकाई के महासचिव रणछोड़ भारवाड ने कहा, ‘हमारे अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया आज सुबह 10 बजे से लापता हैं। उनके अता-पता की जानकारी रखने और उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रशासन की है।

TAGGED:'मकर संक्रातिpolitical pressureअहमदाबाद पुलिसकार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़ियागिरफ्तारी वारंटचंद्रमणि अस्पतालडायरेक्टर डॉक्टर रूप कुमार अग्रवालफंसाने की साजिशराजनीतिक साजिशराजस्थान और गुजरातविश्व हिंदू परिषदविहिप नेताहाइपोग्लाइसीमिया (कम शुगर लेवल)
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
By dastak
Follow:
Dastak India Editorial Team
Previous Article एक्टर अंगद हसीजा ने कराया न्यूड फोटोशूट, सोशल मीडिया पर डालीं तस्वीरें
Next Article स्कूल में घूमर डांस चल रहा था और करणी सेना ने कर दिया हमला

दस्तक इंडिया की खबरों की समझ

दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

Popular Posts

Veere Di Wedding के “BEHIND THE SCENES” की तस्वीरे देख उड़ जाएगे आपके होश…

बॉलीवुड फिल्म 'Veere Di Wedding' आज रिलीज हो गई हैं। Veere Di Wedding के बोल्ड…

By dastak

VIDEO: पादरी ने किया ऐसा डांस कि जिसने भी देखा उसके मुंह से निकला वाउ…

केरल में एक पादरी के डांस का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। लाखों लोग…

By dastak

ISSF World Cup 2019: सौरभ चौधरी ने 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता गोल्ड मेडल

भारत के सौरभ चौधरी ने आज यानी रविवार को नई दिल्ली में चल रहे ISSF…

By Jyoti Chaudhary

आप ये भी पढ़ें

भगवान शिव
देशधर्म

भारत के प्रसिद्ध शिव मंदिर: आस्था, रहस्य और चमत्कार

By अंजली रावत
देश

Delhi Metro Viral Video: देर रात Delhi Metro की महिला कोच में हुआ कुछ ऐसा कि आपको भी आएगा गुस्सा, देखें Viral Video हुआ

By रुचि झा
लोंगेवाला युद्ध
देश

लोंगेवाला युद्ध संग्रहालय: रेगिस्तान में वीरता की अमर गाथा

By अंजली रावत
देश

भारतीय जनसंख्या संकट नहीं, अवसर है: जाने पीएफआई की रिपोर्ट,जनसंख्या को लेकर नई सोच

By कनक जोशी
Dastak Logo Small
Facebook Twitter Google-plus Wordpress Wordpress

About US

दस्तक इंडिया एक डेडिकेटेड इंडिपेंडेंट खबर वेबसाइट है जहाँ हमलोग ताजा खबरें देश, विदेश ओर बिज़नेस, एंटरटेनमेंट ट्रेवल, रिलिजन, जीवन शैली, क्राइम, राजनीती, इत्यादि आप तक पहुंचाते हैं।

हम लोग एक टीम है पत्रकारिता से जुड़े हुए जिनका मक़सद है लोगों तक सही खबर पहुंचना बिना किसी डर , बिना किसी के फेवर किये हुए।

© Dastak India News Website. All Rights Reserved.

 

Contact Us

Disclaimer 

Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Email Address*

I accept the terms and conditions

Zero spam, Unsubscribe at any buzzstream.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?