आजकल लोगों का कुछ ऐसा रूटीन होता है जिसके कारण तनाव होना आम बात है। इसके कई साइड इफ़ेक्ट भी झेलने पड़ते है। इनमें से ही एक है आंखों के नीचे डार्क सर्कल होना। अनियमित खान-पान, पोषण की कमी, देर रात तक काम करना, नींद की कमी, और ज्यादा तनाव के कारण आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स हो जाते हैं। जिसके कारण हमारा चेहरा अपनी रौनक खोता जाता है।
- डार्क सर्कल दूर करने के लिए टमाटर सबसे कारगर उपाय है। ये नेचुरल तरीके से आंखों के नीचे के काले घेरे को खत्म करने का काम करता है। साथ ही इसके इस्तेमाल से त्वचा भी कोमल और फ्रेश बनी रहती है। टमाटर के रस को नींबू की कुछ बूंदों के साथ मिलाकर लगाने से जल्दी फायदा होता है।
2. ठंडे टी-बैग्स के इस्तेमाल से भी डार्क सर्कल जल्दी समाप्त हो जाते हैं। टी-बैग को कुछ देर पानी में डुबोकर रख दें। उसके बाद इसे फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। कुछ देर बाद इसे निकालकर आंखों पर रखकर लेट जाएं। 10 मिनट तक रोज ऐसा करने से फायदा होगा।
3. संतरे के छिलके को धूप में सुखाकर पीस लें। इस पाउडर में थोड़ी सी मात्रा में गुलाब जल मिलाकर लगाने से काले घेरे खत्म हो जाएंगे।
https://www.youtube.com/watch?v=2cPmMjOjev4