हाल ही में शादी के बंधन में बंधे विराट और अनुष्का के बाद बॉलीवुड में जैसे शादी का सीजन ही आ गया है और एक के बाद एक कई खबर आ रही है कि 2018 में ये सेलेब्रिटी कपल्स शादी कर सकते हैं। कई समय से डेट कर रहे ये सेलेब्रिटी कपल जल्द ही शादी कर सकते हैं। तो आइये आपको बतातें है उन कपलस के बारे में जो इस साल शादी कर सकते हैं।
दीपिका और रणवीर स्टारर फिल्म ‘पद्मावत’ की रिलीज़ डेट आ चुकी है और फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में आ रही है। फिल्म में दीपिका और रणवीर भले ही अपोजिट किरदार में हैं पर रियल लाइफ में वो एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की माने तो यह कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते है। हाल ही में दीपिका ने अपना32वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है और इस मौके पर रणवीर के पेरेंट्स ने दीपिका को डायमंड सेट और साड़ी गिफ्ट की है।
रणवीर-दीपिका के अलावा बॉलीवुड की फैशन क्वीन सोनम कपूर और उनके बॉयफेंड आनंद आहूजा भी 2018 में शादी कर सकते हैं। रिपोर्ट्स की माने तो सोनम इस साल अप्रैल में अपने दिल्ली बेज्ड बिज़नसमैन आनंद आहूजा से शादी कर सकती हैं। फ़िलहाल दोनों ने शादी की लोकेशन जोधपुर तय की है।
तीसरा कपल है वरुण धवन और उनके बचपन का प्यार नताशा। दोनों काफी समय से एक-दुसरे को डेट कर रहे हैं। नताशा को कई बार वरुण धवन के परिवार के साथ देखा जा चूका है और माना जा रहा है कि दोनों 2018 में शादी कर सकते हैं।
चौथा कपल है नर्गिस फाकरी और मैट अलोंजो, काफी समय से उदय चोपड़ा को डेट कर चुकी नर्गिस अब अमेरिकन डायरेक्ट मैट अलोंजो को डेट कर रही हैं और 2018 मे शादी कर सकती हैं।
फुकरे रिटर्न्स में साथ नजर आ चुके अली फज़ल और रिचा चढ्डा एक दुसरे को डेट कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की माने तो दोनों करीब 1 साल से एक दुसरे को डेट कर रहे हैं और जल्द ही शादी कर सकते हैं। वेनिस फिल्म फेस्टिवल में दोनों को एक साथ देखा गया था।
मिलिंद सोमण और उनसे आधी उम्र की गर्लफ्रेंड अंकिता कोंवर भी इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। दोनों का रिलेशनशिप काफी चर्चा में रहा है। रिपोर्ट्स की माने तो गुवाहाटी की अंकिता के पेरेंट्स ने उनकी शादी के लिए हामी भर दी है।
टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय और ‘देवों के देव महादेव’ के मोहित रैना को डेट कर रही हैं और शादी भी करने के प्लान में हैं। रिपोर्ट्स की माने तो मौनी और मोहित जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। बता दें दोनों की मुलाकात पहली बार टीवी शो ‘देवों के देव महादेव’ के सेट पर हुई थी।
पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस हिना खान और उनके ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल का लव अफेयर भी काफी चर्चा में हैं। दोनों लंबे समय से एक दुसरे को डेट कर रहे हैं और जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं।