बिपाशा बसु के बारे में काफी समय से खबरें आ रही हैं कि वो मां बनने वाली हैं और इस वजह से कई बार उन्हें डॉक्टर के यहां चक्कर चक्कर लगाते भी दिख चुकी हैं। हालांकि उन्होंने इस बारे में कहा था कि पेट में इंफेक्शन की वजह से वो डॉक्टर के पास गई थीं। इस बार फिर बिपाशा बसु को डॉक्टर के यहां स्पॉट किया गया और साथ ही कई जगह ऐसी रिपोर्ट्स और तस्वीरें आई कि बिपाशा बसु बैग से बंप छिपाने की कोशिश कर रही हैं।बिपाशा बसु की ये तस्वीरें काफी से धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
बिपाशा बसु एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। पिछले कई दिनों से बिपाशा के प्रेग्नेंट होंने की खबरे आ रही हैं। कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर उनकी एक फोटो भी वायरल हुई थी, जिसमें वो ब्लू फ्लोरल प्रिंट वाली ड्रेस पहने बेबी बंप फ्लॉन्ट करतीं नजर आई थीं। जिसके बाद अब एक बार फिर से कहा जा रहा है कि वह मां बनने वाली हैं। बिपाशा हाल ही में फिल्म के सेट पर पहुंची जहां वह मीडिया के सामने अपने बेबी बंप को छुपाते हुए नजर आई हैं।
अब हाल ही में बिपाशा और उनके हसबैंड करण का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों एक स्पा के बाहर कार में नजर आ रहे हैं। इस दौरान बिपाशा अपना बेबी बंप छुपाती नजर आ रही हैं। इससे पहले बिपाशा और करण को मुंबई के हिन्दूजा हॉस्पिटल के बाहर देखा गया था। इसी के बाद से उनकी फैमिली प्लानिंग के कयास लगाए जा रहे हैं।
बिपाशा बसु ने हालांकि ट्वीट कर इन खबरों का खंडन किया और मीडिया को लताड़ लगाई। उन्होंने कहा कि “गोद में बैग रखने से मीडिया में खबरें आ रही हैं कि मैं प्रेग्नेंट हूं..लेकिन मैं नहीं हूं और ये तब होगा जब मैं चाहूंगी। आप भी देखिए बिपाशा बसु का ट्वीट।
Amused yet again. I kept a bag on my lap while getting into my car and certain media ppl started my pregnancy speculation again😂Guys i am not pregnant .Kinda getting irritating 😡Stay calm.. it will happen only when we want it🙏
— Bipasha Basu (@bipsluvurself) January 17, 2018