By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Sunday, 14 Jun 2026
  • MY BOOKMARK
  • INTERESTSNew
  • CONTACT US
  • BLOG INDEX
Subscribe
Dastak India Transparent mobile new logo
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • खेल
    • विचार
    • हरियाणा
  • 🔥
  • देश
  • होम
  • मनोरंजन
  • social media
  • टेक
  • bjp
  • खेल
  • video
  • police
  • bollywood
Font ResizerAa
Dastak IndiaDastak India
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विचार
Search
  • My Interests
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Dastak India. All Rights Reserved.
Dastak India > Home > देश > Video शेयर कर बजरंग पुनिया ने की ये भावनात्मक अपील
देश

Video शेयर कर बजरंग पुनिया ने की ये भावनात्मक अपील

Dastak Web Team
Last updated: May 5, 2023 12:41 pm
Dastak Web Team
Share
Wrestler
Photo Source - Twitter
SHARE

शुक्रवार को भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया ने कुश्ती महासंघ के प्रमुख और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे, विरोध प्रदर्शन में समर्थन की मांग कर रहे नागरिकों से भावनात्मक अपील की। पुनिया ने साथी पहलवानों विनेश फोगाट और साक्षी मलिक के साथ अपना एक वीडियो भी टि्वटर पर पोस्ट किया, जिसके कैप्शन में लिखा था, हम अपने देश के गौरव के लिए लड़े आज हम आपके चैंपियंस की सुरक्षा और सम्मान के लिए लड़ रहे हैं, कृपया हमारा साथ दें।

We fought for the pride of our country. Today we are fighting for the safety and honour of your champions. Please support us! #StandWithWrestlers pic.twitter.com/rlJ2AA3kPt

— Bajrang Punia 🇮🇳 (@BajrangPunia) May 5, 2023

नारेबाज़ी-

बजरंग पुनिया ने ये अपील ऐसे समय में की है जब एक दिन पहले ही दिल्ली के पड़ोसी राज्य के किसान और DU के छात्र सहित बड़ी संख्या में लोग जंतर-मंतर पहुंचे और WFI प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग करने लगे और पहलवानों के साथ एकजुटता दिखाई। उनमें से कई विरोध स्थल पर भारी सुरक्षा तैनाती के बीच भी पीड़ित पहलवानों के समर्थन में नारी शक्ति जिंदाबाद, पहलवान एकता जिंदाबाद, जो हमसे टकराएगा चूर चूर हो जाएगा, जैसे नारे लगाए। इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने कल ही पहलवानों की याचिका पर टिप्पणी करते हुए सुनवाई को बंद कर दिया है और कहा कि आप हमारे पास FIR दर्ज कराने के लिए आए थे, जो फाइल की जा चुकी है।

किसान समूह-

जानकारी के मुताबिक, पंजाब और उत्तर प्रदेश से आए किसान समूह ने जय किसान जय जवान, किसान एकता जिंदाबाद के नारे लगाए और कहा कि जब तक पहलवानों को न्याय नहीं मिल जाता, वो प्रोटेस्ट करते रहेंगे। अमृतसर से आए किसान बलवीर सिंह का कहना है, कि बुधवार रात हमारे पहलवानों के साथ जो भी हुआ उसके बाद हमें इस देश की उन बेटियों का समर्थन जरूर करना चाहिए।जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत के लिए पदक जीते हैं, कल जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण था। हमने फैसला किया है, कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा हम यहां से कही नहीं जाएंगे।

3 मई की रात-

जंतर मंतर पर 3 मई की देर रात जंतर मंतर पर पहलवान और पुलिसकर्मियों के बीच हाथापाई हो गई थी। जब प्रदर्शनकारियों ने रात को आराम करने के लिए प्रदर्शन वाली जगह पर फोल्डिंग लाने की कोशिश की। उनका कहना था, कि बारिश के कारण पुराने गद्दे गीले हो गए थे। इसीलिए हमने बेड मंगवाया था, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक ने यह भी आरोप लगाया कि पुरुष पुलिसकर्मियों ने उन्हें गाली दी और धक्का भी दिया। उनमें से एक ने तो शराब भी पी रखी थी, पहलवानों ने आरोप लगाया कि पुलिस के कारण उनके साथी को सिर पर चोट लग गई।

गौर फरमाएं- Soram Mahapanchayat: क्या ट्रैक्टर लेकर किसान करेंगे दिल्ली कूच? खिलाड़ियों के समर्थन में महापंचायत में क्या हुआ फैसला

आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती-

दिल्ली पुलिस ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती देर रात फोल्डिंग लेकर वहां पहुंचे थे। उन्होंने हमसे इजाजत नहीं ली, जब पुलिस वालों ने भारती को रोकने की कोशिश की तो उनके समर्थकों और पहलवान भड़क गए। इस कड़ी में धक्का-मुक्की हो गई, डीसीपी प्रबंधन का कहना है, कि पुलिस ने किसी पर बल प्रयोग नहीं किया, हमने वहां मौजूद पुलिस कर्मियों की मेडिकल जांच करवाई कोई शराब पिए हुए नहीं था। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें दुष्यंत खुद कहते हैं कि उनके सिर पर पंखे से चोट लग गई थी।

यहां भी गौर फरमाएं- Supreme Court से मिला महिला पहलवानों को झटका, जानें मामले की सुनवाई से कोर्ट ने क्यों किया इंकार

TAGGED:ApeelBajrangPuniyaDELHIJnatarMantarJusticeProtestWrestler
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article Sushant Singh Rajput Sushant Singh Rajput की ये फिल्म दोबारा होगी पर्दे पर रिलीज़
Next Article Charger गलत चार्जर से हो सकता है फोन को भारी नुकसान, खरीदते वक्त रखें इन बातों का ध्यान

दस्तक इंडिया की खबरों की समझ

दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

Popular Posts

दिल्ली सरकार का वैक्सीनेशन कैंपेन हुआ ठप, हाई कोर्ट ने लगाई रोक

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार के वैक्सीनेशन कैंपेन पर हाई कोर्ट ने रोक लगा दी…

By Jyoti Chaudhary

ऑटो सेक्टर में मंदी की मार, वजह बनी Ola, Uber

देश की अर्थवयवस्था इन दिनों काफी सुस्त पड़ गई है, जिसका सीधा असर ऑटोमोबाइल सेक्टर…

By Jyoti Chaudhary

VIDEO: गुजरात के वडोदरा में बीजेपी पार्षद की पेड़ से बांधकर हुई पिटाई

  गुजरात के वडोदरा में एक बीजेपी पार्षद हसमुख पटेल को मंगलवार सुबह भीड़ ने…

By dastak

आप ये भी पढ़ें

भगवान शिव
देशधर्म

भारत के प्रसिद्ध शिव मंदिर: आस्था, रहस्य और चमत्कार

By अंजली रावत
देश

Delhi Metro Viral Video: देर रात Delhi Metro की महिला कोच में हुआ कुछ ऐसा कि आपको भी आएगा गुस्सा, देखें Viral Video हुआ

By रुचि झा
लोंगेवाला युद्ध
देश

लोंगेवाला युद्ध संग्रहालय: रेगिस्तान में वीरता की अमर गाथा

By अंजली रावत
देश

भारतीय जनसंख्या संकट नहीं, अवसर है: जाने पीएफआई की रिपोर्ट,जनसंख्या को लेकर नई सोच

By कनक जोशी
Dastak Logo Small
Facebook X-twitter Google-plus Wordpress Wordpress

About US

दस्तक इंडिया एक डेडिकेटेड इंडिपेंडेंट खबर वेबसाइट है जहाँ हमलोग ताजा खबरें देश, विदेश ओर बिज़नेस, एंटरटेनमेंट ट्रेवल, रिलिजन, जीवन शैली, क्राइम, राजनीती, इत्यादि आप तक पहुंचाते हैं।

हम लोग एक टीम है पत्रकारिता से जुड़े हुए जिनका मक़सद है लोगों तक सही खबर पहुंचना बिना किसी डर , बिना किसी के फेवर किये हुए।

© Dastak India News Website. All Rights Reserved.

 

Contact Us

Disclaimer 

Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Email Address*

I accept the terms and conditions

Zero spam, Unsubscribe at any buzzstream.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?