ऋतिक रोशन के फैन्स के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। खबर ये कि ऋतिक यानी अपने ‘सुपर हीरो’ जल्द शादी करने जा रहे हैं। खास बात ये है कि ऋतिक इस बार भी सुजैन के लिए सेहरा बांधने वाले हैं। बॉलीवुड की गलियों में चल रही अफवाहों की मानें तो ऋतिक अपनी एक्स वाइफ सुजैन से शादी करने जा रहे हैं। ऋतिक के बारे में ये खबर उनके ही एक करीबी दोस्त ने दी है।
तीन साल तक अलग रहने के बाद अब ये दोनों नए सिरे से जिंदगी शुरू करना चाहते हैं साथ ही बच्चों की परवरिश पर दोनों ही काफी गंभीर हैं। शायद ये भी एक वजह है जो उन्हें दोबारा करीब लेकर आई है। अगर इस तरह की खबरें वायरल हो रही हैं तो इसके पीछे कुछ ना कुछ कारण तो जरूर होगा। भले ही 2014 में ऋतिक और सुजैन कानूनी रूप से अलग हो गए हों। लेकिन इनकी दोस्ती अब भी बरकरार है। और अक्सर ही दोनों को साथ देखा जाता है। अपने बच्चों को लेकर दोनों ही काफी अलर्ट रहते हैं। ऋतिक और सुजैन ने शायद ही बच्चों को कभी अहसास होने दिया हो कि वो दोनों अलग हो चुके हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=0GFQlL0aLco