जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने मंगलवार को अपने एसयूवी का विशेष संस्करण 2018 रेंज रोवर इवोक लैंडमार्क एडिशन लॉन्च किया है। कंपनी ने स्टाइलिश एसयूवी के 6 साल पूरे होने पर विशेष संस्करण लॉन्च किया है।
इस कार को 2011 में लॉन्च किया गया था, भारत में यह कार उसी साल नवंबर में लॉन्च हुई थी और तब ये लोगों की पसंदीदा कारों में से एक बनी रही। हालांकि एसयूवी सेगमेंट मर्सिडीज, ऑडी, बीएमडब्लू और लेक्सस जैसी कई कंपनियां अपनी कारों के अपडेट लॉन्च कर रही हैं।
कीमत और फीचर
नई रेंग रोवर इवोक की कीमत 50.20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। रेंज रोवर इवोक में 2.01 (लीटर) का इंजेनियम डीजल पॉवरट्रेन इंजन लगा है, जो का को 177बीएचपी की अधिकत्म ताकत और 430 एनएम का टॉर्क प्रदान करती है।
कार महज 9 सेकेंड में 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। वहीं एसयूवी की टॉप स्पीड की बात करें तो यह 195 किमी प्रति घंटा रफ्तार से चल सकती है।