दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन वन-डे में कप्तान विराट कोहली के अलावा विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के लिए भी यादगार रहा। धोनी ने कुलदीप यादव की गेंद पर दक्षिण अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्करम को स्टंप कर दिया। यह उनके वन-डे करियर का 400वां शिकार रहा और इसके साथ ही वो चौथे सबसे ज्यादा विकेट के पीछे शिकार बनाने वाले विकेटकीपर बने।
उनसे ज्यादा शिकार बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के कुमार संगाकारा (482) , ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट (472) और दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर (424) के बाद धोनी चौथे नंबर पर हैं। मौजूदा समय में इन दिनों में से कोई भी इंटरनेशल क्रिकेट नहीं खेल रहा है तो इस बात की उम्मीद जताई जा सकती है कि आने वाले समय में धोनी इस रिकॉर्ड में टॉप पर पहुंच सकते हैं।
इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 303 रन बनाए। जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका टीम 179 रन पर ऑलआउट हो गयी। भारत की ओर से विराट कोहली ने नाबाद शतकीय पारी खेली। वहीं कुलदीप यादव और युजवेन्द्र चहल ने 4-4 विकेट झटके।
इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 3-0 की बढ़त बना ली है। कप्तान विराट कोहली ने वनडे करियर का 34वां शतक जड़कर सौरव गांगुली को पीछे छोड़ा। साथ ही बतौर भारतीय कप्तान वनडे मैचों में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=3KhQ9wOVByA