बॉलीवुड के खिलजी रणवीर सिंह और आलिया भट्ट जोया अख्तर की अगली फिल्म गली ब्वॉय में नजर आएंगे। यह फिल्म 14 फरवरी 2019 को पर रिलीज होगी। यह जानकारी खुद रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।
फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के लिए कल्कि कोच्लीन भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में पहले रणवीर सिंह और रणबीर कपूर को एक साथ अप्रोच किया जा रहा था लेकिन ये नहीं हो सका। इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण एक तो रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी है तो दूसरा कारण फिल्म की डायरेक्टर जोया अख्तर हैं जिनकी पिछली फिल्मों दिल धड़कने दो, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, लक बाय चांस जैसी अच्छी फिल्में डायरेक्ट कर चुकी हैं। रिलीज डेट के साथ रणवीर सिंह और आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक भी शेयर किया गया है जिसमें दोनों बिल्कुल अलग अवतार में नजर आ रहे हैं।
https://www.instagram.com/p/BfAn-tEBbtu/?hl=en&taken-by=ranveersingh
तस्वीर में रणवीर सिंह जहां एक ओर बिल्कुल डी-ग्लैम अवतार में नजर आ रहे हैं तो आलिया भट्ट हिज़ाब में हैं और दोनों काफी सीरियस लुक में नजर आ रहे हैं कुछ दिनों पहले ही रणवीर सिंह ने अपनी एक ट्रांसफोर्मेशन की तस्वीर शेयर की थी और बताया था कि उन्होंने गली ब्वॉय के लिए कितना ज्यादा अपना लुक बदला है। जहां एक ओर पद्मावती के लिए रणवीर सिंह ने अपना वजन बढ़ाया था तो वहीं गली ब्वॉय के लिए उन्होंने अच्छा खासा वजन घटाया है। जोया अख्तर गली ब्वॉय के सेट की कई तस्वीरें शेयर कर रही थीं लेकिन उन्होंने कभी भी रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के कैरेक्टर के बारे में खुलासा नहीं किया। फिल्म को लेकर लोगों में अच्छी खासी दिलचस्पी है।
फिलहाल रणवीर सिंह की फिल्म पद्मावत बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रर्दशन कर रही है और लोगों को रणवीर सिंह अलाउद्दीन खिलजी के रूप में काफी पसंद आए तो आलिया भट्ट रणबीर कपूर के साथ ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगी और इस साल वो मेघना गुलजार की फिल्म राज़ी में भी विकी कौशल के ऑपोजिट नजर आएंगी।