बॉलीवुड से भारतीय क्रिकेटरों का लगाव कोई नया है। टीम इंडिया के कई दिग्गज खिलाड़ियो ने बॉलीवुड अभिनेत्रियों से शादी की। जबकि कुछ ऐसे भी क्रिकेटर रहे जो एक्ट्रेस के साथ रिलेशन को लेकर चर्चा में रहे लेकिन वो प्यार को शादी में नहीं बदल पाए आइये जानते हैं ऐसे ही कुछ खिलाड़ियो के बारे में
साल 2012 में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जहीर खान और बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा शर्वानी भी खूब चर्चे में रहे थे। इन दोनों की मुलाकात 2005 में एक निजी पार्टी में हुई थी। दोनों का रिश्ता शादी में बदलने ही वाला था। लेकिन साल 2012 में इनके रिश्तों में कड़वाहट आ गई और दोनों एक दूसरे से दूर हो गए।
युवराज सिंह फिलहाल बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल कीच के साथ शादी कर चुके है। लेकिन कुछ साल पहले युवी के प्यार के चर्चे भी काफी थे। इस समय हेचल कीच और युवराज सिंह की मुलाकात नहीं हुई थी। लेकिन कभी टीम इंडिया का ये स्टार खिलाड़ी बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस किम शर्मा के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहा कई बार दोनों को निजी और पब्लिक पार्टियों में भी देखा गया। लेकिन चार साल के बाद इन दोनों के बीच में भी दरार पैदा हो गयी। और दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।
देश के सबसे लोकप्रीय खिलाड़ियों में से एक महेंद्र धोनी भी खूब सुर्खियों में रहे हैं। भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक एमएस धोनी इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान है। लेकिन साल 2009 में जब धोनी सीएसके के लिए चौके-छक्के जड़ रहे थे उसी समय दक्षिण की अभिनेत्री राई लक्ष्मी के साथ रिलेशन की चर्चा शुरू हो गई। इन दोनों की पहली मुलाकात एक इवेंट में हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि एक साल के भीतर ही दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। इसके बाद धोनी ने साक्षी से शादी कर ली। हालांकि राई लक्ष्मी ने कई बार धोनी के साथ अपने रिलेशन की बातें स्वीकरती रही हैं।
अब बात करते हैं टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की। रोहित ने 2015 में रितिका सजदेह से शादी की। लेकिन शादी से पहले रोहित और ब्रिटिश इंडियन मॉडल सोफिया हयात का रिश्ता भी खूब चर्चा में रहा। सोफिया ने रोहित के साथ अपने रिश्ते को साल 2012 स्वीकार भी किया था। लेकिन ये जोड़ी भी ज्यादा दिन तक साथ नहीं रह पाई और आखिर में सोफिया ने खुद कहा कि हां, मैंने रोहित शर्मा को डेट किया, लेकिन अब सब खत्म हो गया है
https://www.youtube.com/watch?v=ST5ULcetryc