पंजाब के जलंधर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है।यहां एक महिला ने अपने पति का गुप्तांग काट डाला और उसे शौचालय में बहा दिया।कहा जा रहा है कि पति पर अवैध संबंध रखने के शक के चलते महिला ने यह खौफनाक कदम उठाया।
इस मामले में पुलिस ने बताया कि जोगिन्दर नगर निवासी आजाद सिंह पत्नी के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए और एक स्थानीय अस्पताल में जीवन के लिए संघर्ष कर रहा है। जालंधर के सहायक पुलिस आयुक्त सतिंदर कुमार ने बताया कि सुखवंत कौर नामक महिला को अपने पति के एक अन्य महिला के साथ अवैध संबंध होने का संदेह था। जिसकी वजह से महिला ने यह कदम उठाया।
जालंधर के एसीपी सतिंदर कुमार के मुताबिक आरोपी महिला को इस बात का शक था कि उसके पति के अवैध संबंध हैं। इससे गुस्साई महिला ने पहले पति के सिर में रॉड मारकर उसे बेहोश कर दिया और फिर चाकू से प्राइवेट पार्ट काट टॉयलेट में फ्लश कर दिया। इन्होंने बताया कि घायल आजाद सिंह की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि अधिक खून बहने के बाद पीड़ित आजाद सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत बहुत गंभीर बनी हुई है। आजाद सिंह के पिता की शिकायत पर महिला के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की प्रासंगिक धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है।