श्रीदेवी अब हमारे बीच नही रही जिसपर यकिन करना किसी के लिए असान नही था। उनके सहकर्मी और चाहने वाले अब तक इस दुख से उबर नहीं पाए हैं। यही वजह है कि अब भी बोनी कपूर के घर शोक संवेदना प्रकट करने के लिए लोगों का आना-जाना लगा है। 28 फरवरी को जिस वक्त श्री देवी का अंतिम संस्कार हुआ उस समय अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी भारत में नहीं थी, लेकिन जैसी ही वह भारत आईं वो बोनी कपूर के घर पहुंच गईं। रविवार को उन्होंने श्रीदेवी को याद करते हुए एक पुराना वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
इस वीडियो में शिल्पा, श्रीदेवी और मनीष मल्होत्रा, करन जौहर के घर पर हैं। यहां वो सबके साथ खाने का लुफ्त ले रही हैं। इसे संडेबिंज नाम दिया गया है। जिसका मतलब है रविवार के दिन खाने के दौरान होने वाली मस्ती से है। शिल्पा ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ”इस संडेबिंज की मिठास मेंरे दिल में हमेशा बनी रहेगी… इस तरह मैं आपको हमेशा याद करूंगी श्री जी। यह उन सभी के लिए जो उन्हें प्यार करते हैं।”
इस वीडियो में शिल्पा ने श्री देवी की आखिरी फिल्म मॉम को देखने का जिक्र किया है। इतना ही नहीं शिल्पा ने उन्हें मदर्स ऑफ ऑल एक्टर्स भी कहा है। इस वीडियो में जब करन अनजाने में लाइट के सामने जाकर खड़े हो जाते हैं तो श्रीदेवी कहती हैं कि करन ने उनके ऊपर पड़ने वाली लाइट को कवर कर लिया है। इसके बाद सभी हंसने लगते हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=LDax9TqYHys