काफी समय से बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद अहूजा की शादी की अफवाहें आ रही थी, लेकिन अब इन सभी अफवाहों पर पूर्णविराम लगता नजर आ रहा है। दरअसल, सोनम कपूर इस साल जून में अपने ब्वॉयफ्रेंड आनंद अहूजा के साथ शादी करने वाली हैं। सोनम अक्सर ही आनंद के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रही हैं और दोनों कई बार हॉलीडेज के लिए जाते रहते हैं
एक वेबसाइट की खबर के अनुसार सोनम और आनंद इस साल जून में शादी के बंधन में बंधने वाले है। दोनों विराट और अनुष्का की तरह डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाले हैं और दोनों लंदन में शादी करेंगे। खबरों के मुताबिक सोनम अपनी फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ के रिलीज होने के बाद जून में आनंद के साथ सात फेरे लेंगी। दोनों की शादी के लिए उनके घरवाले भी लंदन का रुख करने वाले हैं। हालांकि, अब तक दोनों के परिवार की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
https://www.youtube.com/watch?v=6NHTHAq8Qsk