टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस रूबीना दिलैक शादी के बंधन में बंधने जा रही है। रूबीना 24 जून को अपने ब्वॉफ्रेंड अभिवन शुक्ला के साथ शादी करने जा रही हैं। खबरों के अनुसार दोनों की शादी लुधियाना में होगी। शादी हिमाचली और पंजाबी रिति रिवाज से होगी। दोनों एक दूसरे को 7 साल से रिलेशनशिप में हैं।
रुबिना सोशल मीडिया पर कई बार अपने और अभिनव के रिश्ते के बारे में लिख चुकी हैं। वह अक्सर अपने ब्वॉय फ्रेंड के साथ की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही अपने बर्थडे पर रुबिना ने पर लिखा था कि मैं इस पूरी कायनात को शुक्रिया कहना चाहती हूं कि उन्होंने मुझे अभिनव के रुप में वो दिया, जिसके लिए मैंने हमेशा प्रार्थना की थी।
रुबिना और अभिनव की पहली मुलाकात गणपति उत्सव के दौरान हुई थी। उसके बाद दोनों जी टीवी के सुपरहिट सीरियल छोटी बहू में साथ में काम किया था। वहीं से दोनों की मुलाकात बढ़ी और आज दोनों एक दूसरे शादी करने जा रहे हैं। इन दिनों रूबिना ‘शक्ति अस्तित्व का अहसास’ के सीरियल में ट्रांसजेंडर का किरदार निभा रही हैं। रुबिना एक्टिंग के साथ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। रुबिना छोटे पर्दे की सेक्सी बहु की लिस्ट में नबंर 1 पर आती हैं। रुबिना सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी हॉट, सेक्सी फोटो शेयर करती रहती हैं। ऑफ स्क्रीन वह अपने बोल्ड अंदाज के लिए पॉपुलर हैं। रुबिना अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ अक्सर छुट्टिया मनाने के लिए थाईलैंड जाती हैं।