लेलीन की मूर्ति टूटने से शुरू हुआ मूर्तिकाण्ड थमने का नाम ही नहीं ले रहा। आएदिन किसी न किसी महापुरुष की मूर्ति खंडित करने का सिलसिला जारी है। चाहे वो महात्मा गांधी हो या अम्बेडकर। ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं रोज सामने आ रही हैं। ताजा मामला राजस्थान ले राजसमंद का है। यहां शरारती तत्वों ने महात्मा गांधी की मूर्ति का सर धड़ से अलग कर दिया।
इस मूर्ति कांड के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल है। ये घटना राजसमंद के नाथद्वार इलाके की है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति तोड़े जाने से लोग आक्रोशित हैं। ऐतियात के तौर पर पुलिस ने टूटी मूर्ति के आस पास सुरक्षा बढ़ा दी है। सवाल एक बार यही है कि अपने महापुरुषों की मूर्ति तोड़कर हमें क्या हासिल हो रहा है।
मूर्तिकांड की लपटें एक बार फिर से उठी हैं। बुधवार (चार अप्रैल) को राजस्थान के राजसमंद में राष्ट्रपिता की मूर्ति तोड़ी गई। नाथद्वारा इलाके में शरारती तत्वों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के सिर को धड़ से अलग कर दिया। इलाके में इसके बाद अफरा-तफरी का माहौल है। लोगों में महात्मा गांधी की मूर्ति तोड़े जाने को लेकर आक्रोश है।