रजनीकांत की फिल्म ‘काला’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। काला 7 जून को रिलीज होने जा रही है। दर्शक सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म को देखने के लिए पहले से ही उत्सुक रहते है रजनीकांत के लिए दर्शकों के प्यार को देखते हुए एक आईटी कंपनी ने अपने कर्मियों के लिए एक बड़ी घोषणा की है।
रजनीकांत की फिल्म ‘काला’ की रिलीज को देखते हुए एक आईटी कंपनी ने अपने कर्मियों को 7 जून को छुट्टी दे दी है। दिलचस्प बात यह है कि यह कंपनी तमिलनाडु में नहीं बल्कि केरल के कोच्चि में है। इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई । कोच्चि की एक आईटी कंपनी ने अपने कर्मियों को भेजे लेटर में लिखा है- ‘डियर टीम मेंबर्स, हमें आप सबके लिए एक शानदार खबर की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। हर किसी की रिक्वेस्ट और सुपरस्टार रजनीकांत के सम्मान में हमारी कंपनी 7 जून को छुट्टी की घोषणा कर रही है। यह ‘काला’ को रिलीज के दिन देखने की आपकी सुविधा को ध्यान में रखकर किया जा रहा है।
आपको बता दे कि रजनीकांत की फिल्म काला तड़के 4 बजे रिलीज की जाएगी। शोज के टिकट्स बड़ी तेजी से बिक रहे हैं। इस बीच कर्नाटक में फिल्म पर बैन को लेकर निर्माताओं ने कानूनी आपत्ति जताई है। रजनीकांत की बेटी सौंदर्या रजनीकांत और एक्टर- प्रोड्यूसर ने कर्नाटक हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की है। याचिका में फिल्म काला को रिलीज करने के लिए सिनेमाघरों में सुरक्षा देने की मांग की गई है। याचिका में उनकी मुख्य मांग रिलीज के वक्त सुरक्षा मुहैया करवाना है।
कावेरी विवाद में रजनीकांत के एक बयान के बाद कर्नाटक में उनकी फिल्म का प्रदर्शन बैन कर दिया गया था। रजनीकांत ने कहा था, कावेरी नदी से तमिलनाडु को मिलने वाले पानी की मात्रा को कम करने का सुप्रीम कोर्ट का आदेश निराशाजनक है. राज्य सरकार को समीक्षा याचिका दायर करनी चाहिए. इसके बाद KFCC (कर्नाटक फिल्म चेंबर ऑफ कॉमर्स) ने राज्य में फिल्म को बैन कर दिया है। 10 समूहों ने कन्नड़ फिल्म काउंसिल से फिल्म को बैन करने की मांग भी की, क्योंकि वे कावेरी मामले में रजनीकांत के बयानों से असंतुष्ट थे।
फिल्म को बैन किए जाने को लेकर सुपरस्टार के देश विदेश में फैन्स इस फैसले का विरोध सोशल मीडिया पर अपने अपने तरीके से कर रहे हैं। जर्मनी की तमिल एसोसिएशन ने भी काला को सपोर्ट किया है क्योंकि जर्मनी में भी फिल्म पर बैन की मांग की जा रही है। एसोसिएशन ने ये तस्वीर शेयर कर फिल्म को बैन करने की मांग कर रहे लोगों को जवाब दिया है।
दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।