
AIMIM के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा पर बड़े गंभीर आरोप लगाए है। ओवैसी ने भाजपा को मुस्लिम और दलित विरोधी बताया है। ओवैसी ने कहा कि भाजपा सरकार में अभी हालात और खराब होगें। उऩ्होंने कहा कि भाजपा सरकार में है इसलिए भाजपा ने मुसलमानों और दलितों के खिलाफ नफरत का जहर घोल दिया है।
Since BJP came to power they've spread hatred&communal poison against minorities,Muslims in particular&Dalits.Things have come to such stage that govt officer has audacity to question an adult's marriage:A Owaisi on inter-faith couple allegedly harassed at Lucknow passport office pic.twitter.com/DzORbENB6m
— ANI (@ANI) June 21, 2018
ओवैसी ने कहा कि आज के समय देश के हालात खराब है। उन्होंने कहा कि आज ऐसा समय आ गया है कि सरकारी अधिकारी के पास विवाह पर सवाल उठाने का अधिकार है। यही भाजपा चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले 4 सालों में मुसलमानो और दलितों के खिलाफ ही कार्य किया और समाज में नफरत फैलाई है।
आपको बता दे कि लखनऊ में पासपोर्ट ऑफिस में एक जोडे ने आरोप लगाया था कि अधिकारी ने उनके अलग-अलग धर्म के होने पर सवाल उठाए थे। जब यह बात सोशल मीडिया के सामने आई तो विदेश मंत्री सुषमा स्वराज विदेश मंत्रालय की तरफ से जोड़े को पासपोर्ट दे दिया गया है।
इससे पहले आज ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी को लेकर एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। ममता बनर्जी ने बीजेपी की तुलना आतंकवादियों से करते हुए कहा कि हम भाजपा की तरह आतंकवादी संगठन नहीं है। उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि भाजपा के नेता न सिर्फ ईसाई, मुस्लिमों को लड़वा रहे हैं बल्कि हिंदुओं के बीच भी दरार डाल रहे हैं।” मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि भाजपा के नेता काफी घमंडी हो गये हैं। वह मुस्लिमों, ईसाइयों और सिखों को पसंद नही करते हैं। इतना ही नहीं, वह हिंदुओं को बांट रहे हैं। वे लोगों को पीट-पीट कर मार रहे हैं। ममता ने कहा कि भाजपा तीन महीने या छह महीने के अंदर लोकसभा चुनाव करा सकती है।
We are not a militant organisation like the BJP. They are creating fights not only among Christians, Muslims but also among Hindus: West Bengal CM Mamata Banerjee pic.twitter.com/UQgjsHnhbp
— ANI (@ANI) June 21, 2018