
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी को लेकर एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। ममता बनर्जी ने बीजेपी की तुलना आतंकवादियों से करते हुए कहा कि हम भाजपा की तरह आतंकवादी संगठन नहीं है। उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि भाजपा के नेता न सिर्फ ईसाई, मुस्लिमों को लड़वा रहे हैं बल्कि हिंदुओं के बीच भी दरार डाल रहे हैं।”
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि भाजपा के नेता काफी घमंडी हो गये हैं। वह मुस्लिमों, ईसाइयों और सिखों को पसंद नही करते हैं। इतना ही नहीं, वह हिंदुओं को बांट रहे हैं। वे लोगों को पीट-पीट कर मार रहे हैं। ममता ने कहा कि भाजपा तीन महीने या छह महीने के अंदर लोकसभा चुनाव करा सकती है।
We are not a militant organisation like the BJP. They are creating fights not only among Christians, Muslims but also among Hindus: West Bengal CM Mamata Banerjee pic.twitter.com/UQgjsHnhbp
— ANI (@ANI) June 21, 2018