बॉलीवुड एक्टर Akshay Kumar की फिल्म Gold का हाल ही में पहला गाना “Naino Ne Baandhi” रिलीज हुआ है। गाने में अक्षय Akshay Kumar और Mouni Roy रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस इन दोनों एक्टर्स की केमिस्ट्री काफी पसंद कर रहे हैं। गाने में दोनों की नोक-झोंक के साथ-साथ Intimate scenes भी देखने को मिल रहे हैं। रिलीज होने के साथ ही अक्षय और मौनी का गाना यूट्यूब पर ट्रेंड भी कर रहा है।
गाने को अर्को ने लिखा है और उन्हीं ने इसका म्यूजिक दिया है। वहीं अक्षय ने इस गानें को अपने ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, “ये है गोल्ड का पहला गाना और निजी तौर पर मेरा सबसे फेवरेट। फिल्म की बात करें तो गोल्ड एक हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म है जो कि भारत के पहले ओलंपिक गोल्ड मैडल की कहानी पर आधारित है। ये फिल्म 15 अगस्त को रिलीज़ होगी, साथ ही इसी दिन जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते भी रिलीज़ हो रही है। अब देखना होगा ही कोन किसको कितना पीछे छोड़ता है।
दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।