
इस साल यानी 2018 में आज दूसरी बार पूर्ण चंद्र ग्रहण लगेगा। यह चंद्र ग्रहण भारत समेत अन्य कई देशों में देखा जा सकेगा। यह 21 वीं सदी का सबसे लंबा पूर्ण चंद्र ग्रहण है। यह आज रात 10 बजकर 44 मिनट पर आरंभ होगा।
चंद्रमा और सूर्य के बीच में पृथ्वी के आ जाने को ही चंद्र ग्रहण कहते है। चंद्र ग्रहण तब होता है जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी इस प्रकार आ जाती है कि पृथ्वी की छाया से चंद्रमा का पूरा या आंशिक भाग ढक जाता है। चंद्र ग्रहण के दौरान पृथ्वी सूर्य की किरणों को चंद्रमा तक पहुंचने में रोक लगा देती है। इस प्रकार पृथ्वी के उस भाग पर चंद्र ग्रहण दिखाई पड़ता है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह आज इस थाने में देंगे गिरफ्तारी
आपको बता दे कि आज रात 11 बजकर 54 मिनट से पृथ्वी की काली छाया चंद्रमा को स्पर्श कर लेगी और आंशिक चंद्र ग्रहण शुरू हो जाएगा पृथ्वी की छाया धीरे धीरे चंद्रमा को ढकती जाएगी और इसके बाद रात 1 बजे चंद्रमा को पृथ्वी की छाया पूरी तरह ढक लेगी। यहां से शुरू होगा पूर्ण चंद्रग्रहण। ये पूर्ण चंद्र ग्रहण रात 2 बजकर 43 मिनट तक चलेगा। 2.43 बजे से पृथ्वी की छाया धीरे धीरे चंद्रमा से हटने लगेगी और फिर से आंशिक चंद्रग्रहण दिखना शुरू होगा जिसमें चंद्रमा का एक हिस्सा कटा हुआ नज़र आएगा। रात 3 बजकर 49 मिनट पर आंशिक चंद्रगहण भी खत्म हो जाएगा और चंद्रमा अपने पूरे आकार में दिखाई देने लगेगा। हालांकि पेनमब्रल ग्रहण की वजह से चंद्रमा पर काली छाया नज़र आती रहेगी जो 4.58 तक रहेगी। सुबह 4.58 पर चंद्रमा ग्रहण की काली छाया से पूरी तरह मुक्त हो जाएगा।
अरविंद केजरीवाल ने योगी आदित्यनाथ को इस्तीफा देने की दी नसीहत