दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएम नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुऐ ट्वीट कर लिखा है कि “प्रधान मंत्री जी, जवाब दें कि आख़िर कब तक भारत के सैनिकों पर अत्याचार होगा? कब तक भारत को पाकिस्तान के सामने बेबस होना पडेगा ?’’
इसे पढ़िए। आपका ख़ून खौल उठेगा।
प्रधान मंत्री जी जवाब दें कि आख़िर कब तक भारत के सैनिकों पर अत्याचार जारी रहेगा?
कब तक भारत पाकिस्तान के सामने बेबस रहेगा? आख़िर क्या मजबूरियाँ हैं प्रधान मंत्री जी की? – @ArvindKejriwal pic.twitter.com/ZYuQNzgTdA
— AAP (@AamAadmiParty) September 20, 2018
दरअसल, जम्मू क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सरहद पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान को कई गोली मारने के बाद उसका गला रेत दिया गया। खबरो के मुताबिक अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी जिसमें अधिकारियों ने बताया कि घटना मंगलवार को रामगढ़ जिले में हुई थी। पाकिस्तान रेंजरों और कुख्यात बैट कमांडो ने बीएसएफ जवान का पहले अपहरण किया। अपहरण के बाद घंटों तक जवान को टॉर्चर किया गया। उनकीं आँखें बाहर निकाल ली गईं, उन्हें करंट लगया गया, पैर काट दिए गए और गला रेंत दिया गया और फिर बाद में पाकिस्तानी सेना ने उन्हें गोली मार दी।
महेश भटट् ने अपने ही जन्मदिन पर आलिया को दिया ये तोहफा
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के लापता जवान की पहचान नरेंद्र सिंह के तौर पर हुई है। नरेंद्र हरियाणा के सोनीपत जिले के हैड कॉन्सटेबल थे। जो सोनीपत के कला गांव के रहने वाले थे। जहां आज उनकी पूरे सम्मान के साथ आखिरी विदाई की गई। अधिकारियों का कहना है कि घटना के बाद सुरक्षा बलों ने 192 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा तथा 740 किलोमीटर लंबी नियंत्रण रेखा पर ‘हाई अलर्ट’ जारी कर दिया है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और अन्य सुरक्षा बल सही समय पर जवाबी कार्रवाई करेंगी।’
फ्लाइट में यात्रियों के कान और नाक से बहने लगा खून
पाकिस्तानी सैनिकों के इस हरकत पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पीएम मोदी पर नाराजगी जताते हुऐ ट्वीट करते है कि ”आख़िर कब तक भारत के सैनिकों पर अत्याचार होगा? आख़िर क्या मजबूरियां हैं प्रधानमंत्री जी की?”